ETV Bharat / bharat

मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह पर मामला दर्ज

author img

By

Published : Oct 20, 2020, 10:03 PM IST

कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी पर आपत्तिजनक बयान देने पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराधिक मामला दर्ज किया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

मंत्री बिसाहू लाल सिंह पर मामला दर्ज
मंत्री बिसाहू लाल सिंह पर मामला दर्ज

अनूपपुर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और अनूपपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह पर कोतवाली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी राजवती सिंह कुंजाम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

इससे पहले बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को अशोभनीय शब्दों से संबोधित किया था. कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी.

मंत्री बिसाहू लाल सिंह का विवादित बयान

चुनाव आयोग और राज्य महिला आयोग ने मांगा जवाब

उपचुनाव में अनूपपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस नेता विश्वनाथ सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसके बाद बिसाहूलाल सिंह विवादों में घिर गए हैं.

मामले में चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद अब राज्य महिला आयोग ने भी बिसाहूलाल सिंह को नोटिस भेज दिया है. आयोग ने कांग्रेस नेता की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने पर स्पष्टीकरण मांगा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.