ETV Bharat / bharat

शीतलहर की चपेट में भारत, कड़ाके की ठंड

author img

By

Published : Dec 21, 2020, 8:53 AM IST

Updated : Dec 21, 2020, 12:20 PM IST

cold wave
शीतलहर

12:14 December 21

राजस्थान के माउंट आबू का हाल

cold wave
माउंट आबू का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है.

12:13 December 21

नदी समेत कई जलाशयों में पानी जमा

लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. केलांग, काल्पा, मनाली और मंडी में पिछले 24 घंटे में तापमान शून्य से नीचे रहा. लाहौल-स्पीति में सर्दी की वजह से घाटी के कई इलाकों में पानी की लाइनें, चंद्रभागा नदी समेत कई जलाशयों में पानी जम गया.

12:12 December 21

पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बरकरार

मौसम विभाग के मुताबिक बर्फ से ढके पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्रों से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में रविवार को थोड़ा सुधार हुआ लेकिन घाटी में रात में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है.

12:12 December 21

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है जहां शनिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और सोमवार से राज्य में शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है.

12:12 December 21

पंजाब-हरियाणा में सर्द हवाओं का कहर

पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिन से सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग के अनुसार आदमपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जो शून्य डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा. आदमपुर जहां पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, वहीं अमृतसर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:10 December 21

यूपी के वाराणसी में छाया घना कोहरा

कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई.

10:10 December 21

दिल्ली में छाए बादल, घना कोहरा

दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज सुबह पांच बजे तक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बीते दिन (रविवार) अधिकतम 22 तक गया. दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी कोहरा रहने की आशंका है. वहीं अन्य इलाकों में हल्का कोहरा सुबह के वक्त बना रहेगा. मौसम विभाग के जरिए आने वाले दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई थी. इसके अलावा बादल छाए रहेंगे और हल्का फॉग बना रहेगा.

10:09 December 21

हिमाचल में बर्फीली हवाएं

cold wave
बर्फीली हवाएं

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. केलांग, काल्पा, मनाली और मंडी में पिछले 24 घंटे में तापमान शून्य से नीचे रहा.

10:09 December 21

दिल्ली में घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इसके अलावा हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त घना कोहरा हो सकता है.

10:08 December 21

बिहार में घना कोहरा

कई इलाकों में घना कोहरा

बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मुजफ्फरपुर जिले में कम विजिबिलिटी देखने को मिली है. जिसके कारण सड़कों पर वाहन भी ठीक से नजर नहीं आए. ऐसे में यातायात भी काफी प्रभावित रहा.

एक स्थानीय ने कहा कि पहले प्रशासन ऐसे ठंड के मौसम के दौरान अलाव की व्यवस्था करता था. अब, वे इस तरह की व्यवस्था नहीं करते हैं.

10:07 December 21

अक्षरधाम और इंडिया गेट का नजारा

cold wave
अक्षरधाम और इंडिया गेट का नजारा

राष्ट्रीय राजधानी​ दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई.

10:07 December 21

बिहार में कड़ाके की ठंड

बिहार में ठंड और शीतलहर का कहर लगातार जारी है. सोमवार को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कोहरे और धुंध का कहर लोगों को देखने को मिल रहा है. सड़कों पर कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी पांच से 10 मीटर भी नहीं रही. कोहरे और धुंध के साथ-साथ शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है. तेज बर्फीली हवा चलने और कनकनी के कारण लोग किसी भी तरह ठंड से बचने की जुगाड़ में जुटे हुए हैं.

10:07 December 21

बिहार में तापमान में गिरावट

cold wave
बिहार का हाल

बिहार में पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट आई है. उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड का असर कुछ ज्यादा ही मिल रहा है जबकि पटना, आरा, बक्सर समेत अन्य इलाकों में भी लोगों को ठंड से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 दिसम्बर की सुबह तक ठंड का कहर जारी रहेगा और आगे तापमान में अगर और भी गिरावट होती है तो रेड अलर्ट जारी हो सकता है. बढ़ते ठंड ने गरीबों की जहां मुश्किलें बढ़ा दी है. वहीं, बुजुर्गों और बीमारों की बीमारी भी बढ़ने लगी है.

09:05 December 21

दिल्ली में शीतलहर जारी

cold wave
शीतलहर जारी

देश के कई इलाके इन दिनों ठंड की चपेट में हैं. वहीं दिल्ली में शीतलहर जारी है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है. वहीं जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश में अधिकतर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया.

09:04 December 21

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप

cold wave
सर्दी का प्रकोप

उत्तर भारत में रविवार को सर्दी का प्रकोप जारी रहा और जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया, वहीं दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

09:03 December 21

दिल्ली में मौसम

1
मौसम का असर

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. लोधी रोड में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

09:02 December 21

लखनऊ का तापमान

cold wave
तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज

लखनऊ में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार ठंडा दिन तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है. बेहद ठंडा दिन तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है.

09:02 December 21

जयपुर में दिन ठंडे

cold wave
तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा हालांकि को भी सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही. आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 'ठंडे दिन' के हालात रहे.

09:02 December 21

राजस्थान के मैदानी इलाकों का हाल

प्रदेश के मैदानी इलाकों में चुरू में यह मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में यह 2.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 2.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 4.0 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 5.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 5.9 डिग्री सेल्सियस व कोटा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

09:01 December 21

राजस्थान का हाल

cold wave
कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है, जहां बीती शनिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और सोमवार से राज्य में शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है.

09:01 December 21

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

09:00 December 21

पंजाब और हरियाणा में सर्द हवाओं का प्रकोप

cold wave
सर्द हवाओं का प्रकोप

पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिन से सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग के अनुसार आदमपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो शून्य डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा. आदमपुर जहां पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, वहीं अमृतसर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.

09:00 December 21

पिछले 24 घंटे में तापमान

cold wave
शिमला का मौसम

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. केलांग, काल्पा, मनाली और मंडी में पिछले 24 घंटे में तापमान शून्य से नीचे रहा. 

08:36 December 21

कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी

cold wave
हल्की बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस महीने के अंत तक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बर्फबारी का अनुमान नहीं है, जबकि कश्मीर के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है.

08:36 December 21

कश्मीर घाटी में तापमान में बढ़ोतरी

कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन घाटी में रात में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है. वहीं 40 दिन का चिल्लई कलां का दौर सोमवार से शुरू होने जा रहा है जिस दौरान जबर्दस्त सर्दी पड़ती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से कल रात समूची कश्मीर घाटी में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है.

उन्होंने कहा कि सर्दी की वजह से घाटी के कई इलाकों में पानी की लाइनें और जलाशयों में पानी जम गया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इससे एक रात पहले पारा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया था.

08:35 December 21

दिल्ली में मौसम का सबसे कम तापमान

cold wave
सुबह तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस

07:56 December 21

शीतलहर लाइव अपडेट

नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में ठंड के बढ़ने से लोगों को काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा है.  पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में चल रही शीतलहर रविवार को भी जारी रही, जबकि आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, तो वहीं अमृतसर में भी ठंड कहर बरपा रही है, जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

फरीदकोट, गुरदासपुर, पठानकोट, हलवारा और बठिंडा का न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.2 डिग्री सेल्सियस, 3.5 डिग्री सेल्सियस, 3.1 डिग्री सेल्सियस, 4.1 डिग्री सेल्सियस और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लुधियाना और पटियाला में भी कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.2 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार, दोनों राज्यों की सामान्य राजधानी चंडीगढ़ में भी काफी ठंड रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिसार में ठंड काफी बढ़ गई है, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला, भिवानी, रोहतक और करनाल में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री सेल्सियस, 4.3 डिग्री सेल्सियस, चार डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में सोमवार के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है.

Last Updated : Dec 21, 2020, 12:20 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.