ETV Bharat / bharat

तिहाड़ की जेल संख्या चार में कैदियों के बीच झड़प, कई कैदी घायल

author img

By

Published : Feb 16, 2020, 9:45 PM IST

Updated : Mar 1, 2020, 1:49 PM IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कारागार संख्या चार में कैदियों में आपस में हुई झड़प में कई बंदी घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

तिहाड़ जेल
तिहाड़ जेल

नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में कारागार संख्या चार में कैदियों में आपस में हुई झड़प में कई बंदी घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर 12.30 बजे के आसपास हुई.

जेल के एक अधिकारी ने कहा, 'रोज हम बारह बजे से तीन बजे तक कैदियों को वापस बैरक में भेजते हैं। शनिवार को एक कैदी अंदर जाने को तैयार नहीं था और उसने साथी कैदियों को उकसाना शुरू कर दिया. इससे उनके बीच झड़प शुरू हो गई.'

ये भी पढ़ें-देविंदर सिंह के मामले में नया खुलासा, सीमापार से मिल रहा था पैसा

अधिकारी ने कहा, 'दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया. वे उपचार के बाद तिहाड़ लौट आए.'

अधिकारी के अनुसार इस झड़प में 10-12 अन्य कैदियों को हल्की चोटें आईं.

Last Updated : Mar 1, 2020, 1:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.