ETV Bharat / bharat

बिहार के मोतिहारी में बालिका गृह से 4 लड़कियां फरार, एक बरामद

बिहार के मोतिहारी में बालिका गृह से 4 लड़कियां फरार हो गई थी. उनमें से 2 लड़कियां हॉस्पिटल में भर्ती थी और एक लड़की को कोर्ट में गवाही देना था. मौका देखते हीं सभी लड़कियां फरार हो गईं. काफी छानबीन के बाद एक लड़की को बरामद कर लिया गया है.

author img

By

Published : Oct 22, 2019, 9:10 AM IST

Updated : Oct 22, 2019, 9:17 AM IST

बालिका गृह

पटना: बिहार के मोतिहारी जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के बालिका गृह से 4 लड़कियां फरार हो गईं. बालिका गृह के सदस्यों ने फरार लड़कियों को खोजने की कोशिश की. जब लड़कियां नहीं मिली, तो इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लड़की को बरामद कर लिया है. वहीं, अन्य 3 लड़कियों की तलाश जारी है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस
बालिका गृह से पलायन करने वाली लड़कियों में 2 मोतिहारी और 2 बेतिया की रहने वाली है. लड़कियों के भागने की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी बालिका गृह पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान मोतिहारी की एक लड़की को बरामद कर लिया गया. वहीं, अन्य 3 लड़कियों की तलाश अब भी जारी है.

बालिका गृह

पढ़ें- NCRB ने जारी की अपराध आंकड़ों की रिपोर्ट, अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी

काम में उलझे थे कर्मचारी
बालिका गृह की संचालिका ने बताया कि भागने वाली लड़कियों में से 2 लड़कियां हॉस्पिटल में भर्ती थी और एक लड़की को कोर्ट में गवाही देना था. इसी काम को लेकर बालिका गृह के अधिकांश कर्मी उलझे हुए थे. इसी बीच चारों लड़कियां मौका मिलते ही वहां से फरार हो गईं.

Intro:मोतिहारी।जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से चार लड़कियों के फरार होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया।हालांकि,घटना अपराह्न में घटी है।लेकिन बालिका गृह से जुड़े लोगो द्वारा शुरुआत में लड़की की खोज करने पर जब नहीं मिली।तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने एक लड़की को बरामद कर लिया।जबकि तीन लड़कियों की तलाश जारी है।

Body:बताया जाता है कि बालिका गृह से पलायन करने वाली लड़कियों में दो मोतिहारी की है और दो बेतिया की लड़की है।जिसमें से मोतिहारी की एक लड़की को बरामद कर लिया गया है।तीन अन्य लड़कियों की तलाश की जा रही है।लड़कियों की पलायन की सूचना पर पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी बालिका गृह पहुंचे और जांच शुरु कर दी।

Conclusion:बालिका गृह की संचालिका ने फोन पर बताया कि चार लड़कियों ने पलायन किया था।जिसमें से एक बरामद हो गई है।संचालिका ने बताया कि दो लड़कियां हॉस्पीटल में भर्ती है और एक लड़की का कोर्ट में गवाही था।इसी काम में बालिका गृह के अधिकांश कर्मी उलझे हुए थे।इसी बीच चारों लड़कियों ने पलायन किया है।

नोट....केवल एक फाईल visual है जिसे भेज रहा हूं......कोई भी जल्दी बात करने को तैयार नही है...।
Last Updated : Oct 22, 2019, 9:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.