ETV Bharat / state

Monsoon: दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक, 22 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून

author img

By

Published : Jun 9, 2023, 9:23 AM IST

Updated : Jun 9, 2023, 10:13 AM IST

weather updates देश में मानसून आ गया है. गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है. हफ्तेभर में मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. chhattisgarh monsoon 2023

Kerala Monsoon
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: पिछले कुछ महीने से तेज धूप और गर्मी की तपिश से लोगों को अब निजात मिलेगी. गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है. छत्तीसगढ़ में मानसून 22 जून के आसपास दस्तक देने की संभावना है. जिसके बाद लोग बारिश का मजा लेंगे. गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.8 डिग्री सक्ति में दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

छत्तीसगढ़ में मानसून 22 जून के आसपास प्रवेश करने की संभावना है. दक्षिण पश्चिम मानसून 8 जून 2023 को केरल में प्रवेश कर चुका है. सामान्य तिथि 1 जून थी. केरल में 7 दिन देरी से मानसून ने दस्तक दी है. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवात बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. शुक्रवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है..-मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी

Monsoon Reaches Kerala: छत्तीसगढ़ में पिछले 6 साल में मानसून ने कब कब दी दस्तक, आइए जानें
जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, केरल पहुंचा मानसून, अब महाराष्ट्र पहुंचने का इंतजार: IMD
Monsoon Reaches Kerala: एक हफ्ते देर से छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, जानिए क्या है वजह

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री न्यूनतम तापमान 29 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया.

Last Updated : Jun 9, 2023, 10:13 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.