रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन के बाद आज पेट्रोल-डीजल के (petrol diesel price in Chhattisgarh) दाम स्थिर हैं. प्रदेश में सबसे अधिक पेट्रोल के दाम बीजापुर में 99.45 रु/प्रति लीटर हैं, तो वहीं दंतेवाड़ा में डीजल के दाम 97.68 रुपये/लीटर हैं. जगदलपुर में पेट्रोल 97.19 रुपए/लीटर और डीजल 96.97 रुपये/लीटर है. रायपुर में पेट्रोल का दाम 94.66 रुपये/प्रति लीटर है. यहां डीजल का दाम 94.46 रुपये प्रति लीटर है. सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 25 से 26 पैसे/लीटर की वृद्धि हुई थी.
शनिवार और रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 25 से 26 पैसे की हुई थी बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में रविवार को पेट्रोल के कीमतों में 25 से 26 पैसे/लीटर और डीजल की कीमतों में 24 से 25 पैसे/लीटर की वृद्धि हुई थी. वहीं शनिवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 25 से 26 पैसे/लीटर और डीजल की कीमतों में 24 से 25 पैसे/लीटर की वृद्धि हुई थी. शनिवार को राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 94.38 रुपये/ प्रति लीटर थी. वहीं रविवार को राजधानी में पेट्रोल का दाम 94.38 रुपये/प्रति लीटर था.
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
बीजापुर | 99.45 | 92.39 |
दंतेवाड़ा | 97.90 | 97.68 |
जगदलपुर | 97.19 | 96.97 |
नारायणपुर | 96.82 | 96.61 |
जशपुर | 96.26 | 96.06 |
कांकेर | 95.76 | 95.55 |
अंबिकापुर | 95.58 | 95.38 |
कवर्धा | 95.53 | 95.33 |
रायगढ़ | 95.43 | 95.23 |
सूरजपुर | 95.42 | 95.22 |
राजनांदगांव | 95.36 | 95.16 |
धमतरी | 95.22 | 95.01 |
बिलासपुर | 95.19 | 94.99 |
दुर्ग | 94.94 | 94.74 |
महासमुंद | 94.87 | 94.68 |
रायपुर | 94.66 | 94.46 |