ETV Bharat / state

राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक, देखें ट्वीट

आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका और स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का निधन शुक्रवार की सुबह 2 बजे हो गया है. उन्होंने 104 साल के उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी मृत्यु की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्वांजलि दी.

author img

By

Published : Mar 27, 2020, 3:22 PM IST

Rajyogini Dadi Janaki
राजयोगिनी दादी जानकी

रायपुर: आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी का शुक्रवार की सुबह 2 बजे निधन हो गया. दादी जानकी देवी ने 104 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक उन्होंने माउंट आबू के ग्लोबल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.

राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ-साथ कई नेताओं ने ट्वीट कर गहरा दुःख जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कुमारियों की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 'राजयोगिनी दादी जानकी जी ने परिश्रम के साथ समाज की सेवा की है. वह दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए सबसे आगे थीं. महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे. इस दुःख की घड़ी में मेरे विचार उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ हैं. ओम शांति.'

  • Rajyogini Dadi Janki Ji, Chief of the Brahma Kumaris, served society with diligence. She toiled to bring a positive difference in the lives of others. Her efforts towards empowering women were noteworthy. My thoughts are with her countless followers in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/nCUwyh58f8

    — Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राज्यपाल अनुसुइया उइके का ट्वीट

ब्रह्मकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका, राजयोगिनी दादी जानकी के निधन पर मुझे गहरा दुःख है. दादी जानकी ने पूरी दुनिया को आध्यात्म का सन्देश दिया और विश्व शांति की राह दिखाई.

  • ब्रह्मकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका, राजयोगिनी दादी जानकी के निधन पर मुझे गहरा दुख है। दादी जानकी ने पूरी दुनिया को अध्यात्म का सन्देश दिया और विश्व शांति की राह दिखाई।

    — Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) March 27, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन का समाचार दुःखद है. दादी जानकी ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के माध्यम से पूरे समाज को अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.

  • आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन का समाचार दुःखद है।
    दादी जानकी ने ब्रम्हकुमारी संस्थान के माध्यम से पूरे समाज को अध्यात्म के रास्ते पर आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया है।
    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
    ॐ शांति: pic.twitter.com/lk89rBgdVJ

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 27, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का ट्वीट

विश्व में आध्यात्मिक प्रेरणा का सबसे विशाल संगठन ब्रह्मकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के देहान्त समाचार से हृदय को गहरा दुःख पहुंचा है. मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल अनुयायियों को धैर्य प्रदान करें.

  • विश्व में आध्यात्मिक प्रेरणा का सबसे विशाल संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी के देहान्त समाचार से हृदय को गहरा दुःख पहुँचा है। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल अनुयायियों को धैर्य प्रदान करें। pic.twitter.com/iq6imsAh5T

    — Dr Raman Singh (@drramansingh) March 27, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का ट्वीट

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ब्रह्म कुमारियों की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सिंहदेव ने ट्वीट किया कि राजयोगिनी दादी जानकी जी ने समाज की सेवा करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, कमजोरों को मजबूत करने के लिए अपने जीवन का हर पल बिताया है. दुनियाभर में उनके लाखों अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना है. मानव जाति की सेवा में उसके पथ का अनुसरण करना ही उनके लिए एक श्रद्धांजलि होगी. ओम शांति.

  • Chief of Brahma Kumaris, Rajyogini Dadi Janki ji spent every moment to serve the society, to empower the women, to strengthen the weak. My condolences to millions of her followers across the world. Following her path in the service of mankind will be a tribute to her. Om Shanti.

    — TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) March 27, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.