रायपुर: बीते 4 दिनों से उमस भरी गर्मी से राजधानी के लोग परेशान हैं. हालांकि रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद रात को बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. 9 जून को छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन जैसी बारिश का इंतजार लोगों को था, उस तरह की बरसात अब तक नहीं हुई है. कहीं-कहीं आंधी भी आ सकती है और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. हालांकि प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
![Light to moderate rain likely at some places of Chhattisgarh today](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-01-mansoon-update-dry-cg10001_05072021080401_0507f_1625452441_875.jpg)
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बिहार से दक्षिण तटीय ओडिशा तक उत्तर-पूर्व झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक बिहार गंगेटिक, पश्चिम बंगाल, असम होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
![Light to moderate rain likely at some places of Chhattisgarh today](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-01-mansoon-update-dry-cg10001_05072021080401_0507f_1625452441_138.jpg)
छत्तीसगढ़ में अब तक 270.6 मिमी बारिश, कोरबा में सबसे ज्यादा बरसे बादल
रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया. पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, जगदलपुर में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया. दुर्ग में रविवार को 31.4 डिग्री, राजनांदगांव में 34 डिग्री और अंबिकापुर में 30.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
![Light to moderate rain likely at some places of Chhattisgarh today](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-01-mansoon-update-dry-cg10001_05072021080401_0507f_1625452441_505.jpg)
270.6 मिमी औसत बारिश
प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है. राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 4 जुलाई तक 270.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है. कोरबा में सबसे ज्यादा 459.3 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 160 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
![Light to moderate rain likely at some places of Chhattisgarh today](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-01-mansoon-update-dry-cg10001_05072021080401_0507f_1625452441_132.jpg)
1 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश में औसत बारिश
जिले | औसत बारिश |
कोरबा | 459.3 मिमी |
सरगुजा | 222.1 मिमी |
सूरजपुर | 290.7 मिमी |
बलरामपुर | 270.7 मिमी |
जशपुर | 312.7 मिमी |
कोरिया | 247.5 मिमी |
रायपुर | 266 मिमी |
बलौदाबाजार | 323.7 मिमी |
गरियाबंद | 284.6 मिमी |
महासमुंद | 234.2 मिमी |
धमतरी | 277.8 मिमी |
बिलासपुर | 260.1 मिमी |
मुंगेली | 194.4 मिमी |
रायगढ़ | 252.5 मिमी |
जांजगीर चांपा | 294.3 मिमी |
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | 290.9 मिमी |
दुर्ग | 296.7 मिमी |
कबीरधाम | 230.2 मिमी |
राजनांदगांव | 185.6 मिमी |
बालोद | 265.5 मिमी |
बेमेतरा | 348.2 मिमी |
बस्तर | 178.9 मिमी |
कोंडागांव | 258.3 मिमी |
कांकेर | 237.2 मिमी |
नारायणपुर | 230.9 मिमी |
सुकमा | 412.9 मिमी |
बीजापुर | 292 मिमी |
छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों का तापमान
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 33°C | 26°C |
बिलासपुर | 34 °C | 26°C |
दुर्ग | 33°C | 26°C |
अंबिकापुर | 29°C | 23°C |
कोरबा | 33°C | 26°C |
रायगढ़ | 31°C | 24°C |
महासमुंद | 32°C | 25°C |
जशपुर | 27°C | 22°C |
कांकेर | 27°C | 23°C |
बस्तर | 26°C | 22°C |
दंतेवाड़ा | 27°C | 23°C |
राजनांदगांव | 29°C | 24°C |