2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं Important events of October 2
- ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने 1492 में फ्रांस पर आक्रमण किया
- 1924 में राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव
- महासभा द्वारा 1924 में स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 में की
- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत 1952 में हुई
- बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1961 में हुआ
- तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने 1971 में गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया
- तेहरान में 1982 को हुए बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल
- दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम 1985 को अस्तित्व में आया
- दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में 1988 को 24वें ओलंपिक खेलों का समापन
- तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल 1988 में खुला
- रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन 2000 में भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुंचे
- 19 देशों के संगठन नाटो ने 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव 2004 में मंजूर किया
- दक्षिण अफ़्रीका ने 2006 में परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया
- उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक 2007 को सम्पन्न हुई
- नाइजीरिया में 2012 को बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की
2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति Born on 2 October
- भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म 1869 में हुआ
- बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी प्रजापति मिश्र का जन्म 1898 में हुआ
- भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में हुआ
- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक तपन सिन्हा का जन्म 1924 में हुआ
- हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक शंकर शेष का जन्म 1933 में हुआ
- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 1942 में हुआ
- भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच का जन्म 1974 में हुआ
- प्रविण उदासि का जन्म 1976 में हुआ
- ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का जन्म 1979 में हुआ
- मारियोन बार्तोली का जन्म 1984 में हुआ
2 अक्टूबर को हुए निधन Died on 2 October
- विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन 1906 में हुआ
- भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का निधन 1964 में हुआ
- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का निधन 1975 में हुआ
- ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री सी. डी. देशमुख का निधन 1982 में हुआ
2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव Important events and festivities of 2 October
- अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (महात्मा गांधी जयन्ती)
- लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती
- वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)