11 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं Important events of November 11
- ओत्तो वान विटल्सबाश को 1208 में जर्मनी का राजा चुना गया
- गुरु गोबिन्द सिंह 1675 में सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे
- चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना 1745 में इंग्लैंड में घुसी
- ब्रिटेन के उपनिवेशों में 1765 में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया
- कार्टाहेना कोलंबिया ने 1811 में स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया
- चिली ने 1836 में बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
- द प्रिंस ऑफ वेल्स ने 1905 में द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी
- स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने 1913 में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
- पोलैंड ने 1918 में खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया
- अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थामसन को 1937 में भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया
- भारत में 1950 को पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया
- फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन 1954 में भारत सरकार को सौंपे गये
- भाषा के आधार पर 1956 में मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया
- राजधानी दिल्ली 1956 में केन्द्र शासित राज्य बना।
- तत्कालीन सोवियत संघ ने 1958 में परमाणु परीक्षण किया।
- कुवैत की नेशनल असेंबली ने 1962 में संविधान को स्वीकार किया।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1966 में अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
- पंजाब से अलग करके 1966 में हरियाणा राज्य का गठन किया गया
- सन 1973 में मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया
- पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी 1973 में नयी दिल्ली में शुरू
- संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी
- अंगोला को 1975 में पुर्तग़ाल से आजादी मिली
- मॉमून अब्दुल गयूम 1978 में मालदीव के राष्ट्रपति बने
- एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ 1985 में अमेरिका में प्रदर्शित की गयी
- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत 1989 में हुयी
- ऑस्ट्रिया में 2000 में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु
- अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का 2007 में निधन
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने 2008 में पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया
- सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में 2013 में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये
- पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में 2014 को एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये
11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति Born on 11 November
- अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का जन्म 1837 में हुआ
- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म 1885 में हुआ
- शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म 1888 में हुआ
- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म 1888 में हुआ
- अमेरिकी उपन्यासकार (स्लोटर हाउस पांच) कर्ट वोन्नीगट का जन्म 1922 में हुआ
- भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म 1924 में हुआ
- भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म 1926 में हुआ
- भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार अमिताभ चौधरी का जन्म 1927 में हुआ
- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म 1936 में हुआ
- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म 1936 में हुआ
- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म 1943 में हुआ
- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म 1950 में हुआ
- भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक का जन्म 1955 में हुआ
- अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री डेमी मूर का जन्म 1962 में हुआ
11 नवंबर को हुए निधन Died on 11 November
- मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का 1971 में निधन
- प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का 1982 में निधन
- कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का 1994 में निधन
- आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का 2008 में निधन