रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई मुद्दों सहित पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर चर्चा हुई. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के वैट (VAT Cut In Diesel Petrol) में क्रमशः 1 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की कटौती की है. इस कटौती के बाद से बघेल सरकार को करीब 1000 करोड़ रुपये का (1000 Crore Loss) घाटा होना बताया जा रहा है.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.01 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.54 रुपये प्रति लीटर है. वहीं रायपुर में एक लीटर पेट्रोल के दाम 103.06 रुपये है. जबकि डीजल 93.77 रुपये प्रतिलीटर है.
महानगरों में पेट्रोल और डीजल की अपडेट रेट:-
महा नगर | पेट्रोल डीजल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) |
दिल्ली | 104.01 | 86.71 |
मुंबई | 109.54 | 92.35 |
कोलकाता | 104.65 | 89.78 |
चेन्नई | 102.35 | 92.40 |
अहमदाबाद | 95.11 | 89.11 |
जयपुर | 89.11 | 95.30 |
भोपाल | 109.13 | 92.62 |
रायपुर | 103.06 | 93.77 |