ETV Bharat / state

chhattisgarh weather update: प्रदेश में हवा की दिशा बदलकर उत्तर हो गई है, शुक्रवार को मौसम रहेगा शुष्क

गुरुवार की शाम को हवा की दिशा पश्चिम से परिवर्तित होकर उत्तर से आने लगी है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया है. प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है.

author img

By

Published : Feb 24, 2023, 10:34 AM IST

chhattisgarh weather update
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

रायपुर: प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुवार को 11.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सारंगढ़ में 37.3 भी दर्ज किया गया. शुक्रवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान प्रदेश का मौसम साफ रहने के साथ ही शुष्क रहने की संभावना है.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "हवा की दिशा परिवर्तित होने के कारण उत्तर से हवा चलने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. लेकिन मामूली गिरावट संभावित है. इस दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही मौसम के शुष्क रहने की संभावना है."

प्रदेश के शहरों का तापमान: गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री. राजनादगांव का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: chhattisgarh weather update: गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं

सीजन की सबसे अधिक ठंड 7 जनवरी: 7 जनवरी को सीजन की सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गई थी. 7 जनवरी के दिन कोरिया का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था. इसी तरह जसपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था. सरगुजा में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था. बिलासपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया था. रायपुर संभाग के बलौदाबाजार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री तक गिर गया था. रायपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया था. इस दौरान प्रदेश के कई जगहों पर 4 दिनों तक शीतलहर की स्थिति भी निर्मित हुई थी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.