रायपुर: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हवा की दिशा बदलने के कारण मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते लगभग 4 दिनों से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. जिसके कारण ठंड में भी कमी आई है. बात अगर दिन के तापमान की करें तो दिन के समय तेज धूप की वजह से गर्मी भी महसूस की जा रही है. शुक्रवार को राजधानी में दिन भर गर्मी महसूस की गई. सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में दक्षिण पूर्व से हवा का आगमन हो रहा है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया "शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है. पूरे प्रदेश में दक्षिण पूर्व से हवा का आगमन हो रहा है. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है. हवा की दिशा बदलने के कारण दिन में गर्मी भी महसूस की जा रही है. आने वाले दिनों में हवा की दिशा फिर एक बार बदलने के बाद प्रदेश में सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी."
Chhattisgarh News Today छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबर
प्रदेश के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया.