रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री पर पहुंच गया है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 13.6 रहा. उत्तर भारत से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण सर्दी और कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है. सर्दी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुछ जगहों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की गई. है. आने वाले समय में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मंगलवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा लेकिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है.
Love Rashifal : लव लाइफ को लेकर रहें सावधान, जिद करने से बचें इस राशि के लोग
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया "प्रदेश में उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी बिलासपुर संभाग के कोरिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, कवर्धा में 6.3 डिग्री, सरगुजा में 7.9 डिग्री, जशपुर में 5.2 डिग्री, नारायणपुर में 8.5 डिग्री और कांकेर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रदेश में हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा है. मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. लेकिन तापमान में गिरावट होगा."
Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबर
प्रदेश के शहरों का तापमान: सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया.