रायपुर: राजधानी सहित प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. और अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी. छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को कर दी थी, जिसके बाद से हल्की और गुलाबी ठंड का एहसास भी होने लगा है. गर्मी और उमस से लोगों को अब राहत मिली है. हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत के साथ ही गर्म और ऊनी कपड़ों का दुकान भी राजधानी में सज गया है.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में अब धीरे-धीरे गिरावट आने लगेगी. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास 25 अक्टूबर को उड़ीसा तट को स्पर्श करते हुए चक्रवात "सितरंग" के पहुंचने की संभावना है, लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश में ज्यादा रहने की संभावना नहीं है. जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 से 26 अक्टूबर तक बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं."
प्रदेश के शहरों का तापमान: सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया.
1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में औसत बारिश की स्थिति
प्रदेश में औसत से अधिक वर्षा: बालोद जिले में 28% अधिक बारिश दर्ज की गई. बलौदा बाजार जिले में 23% अधिक बारिश दर्ज की गई. बस्तर जिले में 51% अधिक बारिश दर्ज की गई. बीजापुर जिले में 90% अधिक बारिश दर्ज की गई. बिलासपुर जिले में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई. दंतेवाड़ा जिले में 27% अधिक बारिश दर्ज की गई. धमतरी जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. कबीरधाम जिले में 29% अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंगेली जिले में 31% अधिक बारिश दर्ज की गई. नारायणपुर जिले में 20% अधिक बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में 25% अधिक बारिश दर्ज की गई. सुकमा जिले में 40% अधिक बारिश दर्ज की गई.
औसत से कम बारिश: बेमेतरा जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. जशपुर जिले में 30% कम बारिश दर्ज की गई. कोरिया जिले में 26% कम बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में 48% कम बारिश दर्ज की गई.
सामान्य बारिश वाले जिले: बलरामपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. दुर्ग जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. गरियाबंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. जांजगीर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कांकेर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. राजनांदगांव जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. कोरबा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. महासमुंद जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायगढ़ जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. रायपुर जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई. सरगुजा जिले में सामान्य बारिश दर्ज की गई.