रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून Monsoon in Chhattisgarh दस्तक दे चुका है. राजधानी रायुपर में बुधवार शाम 2 घंटे तक लगातार हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. गुरुवार को राजधानी में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश बंद है. उमस भरी गर्मी से राजधानी के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ मौसम विभाग Chhattisgarh Meteorological Department ने गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारी की संभावना जताई है. बुधवार रात 8 बजे तक रायपुर में करीब 41 मिलीमीटर बारिश और जगदलपुर में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
कहीं हल्की तो कहीं हो सकती है भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट की भी संभावना है. बारिश का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है.
द्रोणिका है मौसम में बदलाव की वजह
मौसम विभाग ने बताया कि एक द्रोणिका झारखंड से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. दूसरा द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक, दक्षिण बिहार उत्तर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है. एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आ सकता है.
1 जून से 6 जुलाई तक बारिश के आंकड़े
जिले | औसत बारिश |
कोरबा | 496.1 मिमी |
सरगुजा | 234.8 मिमी |
सूरजपुर | 331 मिमी |
बलरामपुर | 280.2 मिमी |
जशपुर | 342.9 मिमी |
कोरिया | 270 मिमी |
रायपुर | 281.1 मिमी |
बलौदाबाजार | 386.5 मिमी |
गरियाबंद | 350 मिमी |
महासमुंद | 273.1 मिमी |
धमतरी | 298.5 मिमी |
बिलासपुर | 276.9 मिमी |
मुंगेली | 195.6 मिमी |
रायगढ़ | 268.7 मिमी |
जांजगीर चांपा | 304.7 मिमी |
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | 290.9 मिमी |
दुर्ग | 346 मिमी |
कबीरधाम | 248.5 मिमी |
राजनांदगांव | 199.7 मिमी |
बालोद | 350.6 मिमी |
बेमेतरा | 348.2 मिमी |
बस्तर | 197.7 मिमी |
कोंडागांव | 283.3 मिमी |
कांकेर | 253.8 मिमी |
नारायणपुर | 280.7 मिमी |
सुकमा | 433.4 मिमी |
बीजापुर | 318.5 मिमी |