ETV Bharat / state

कोरिया: कोरोनाकाल खत्म होने के बाद रैली और सभाओं के जरिए होगा प्रदेश सरकार का विरोध- विष्णु देव साय

author img

By

Published : Aug 29, 2020, 1:47 PM IST

Updated : Aug 29, 2020, 1:57 PM IST

कोरिया में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का जोरदार स्वागत किया गया. मीडिया से बात करते हुए साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला.

vishnu deo sai
विष्णु देव साय

कोरिया: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचे विष्णु देव साय का जिला बीजेपी कार्यालय बैकुंठपुर में जोरदार स्वागत किया गया. संगठन मंत्री पवन साय भी दौरे में उनके साथ रहे. कोरिया जिले से पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े व पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के साथ बीजेपी पदाधिकारियों ने विष्णु देव साय का स्वागत किया.

पढ़ें: मोदी सरकार पर बरसे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

'प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल'

विष्णु देव साय

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने जिले में अपने स्वागत से खुशी जाहिर की. मीडिया के सवालों के जबाब में साय ने वर्तमान कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह फेल बताया. उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में छत्तीसगढ़ के लोगों की नजरों से कांग्रेस सरकार गिर चुकी है. कांग्रेस चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरकार हर तरह फेल है. सरकार घोषणा पत्र के किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है.

पढ़ें: रायपुर: बारिश और बाढ़ पर सीएम भूपेश बघेल ने की समीक्षा बैठक

'कोरोनाकाल खत्म होने के बाद रैली और सभाओं के जरिए होगा विरोध'

vishnu deo sai
विष्णु देव साय

कमजोर विपक्ष की भूमिका के सवाल के जबाब में विष्णु देव साय ने कहा कि कोरोना महामारी के वजह से विरोध मजबूती के साथ नहीं किया जा सका है. कोरोनाकाल खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बड़ी-बड़ी रैली और सभाओं का आयोजन कर सरकार का पुरजोर विरोध करेगी.

Last Updated : Aug 29, 2020, 1:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.