ETV Bharat / state

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी - नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी

नगर पालिका कोंडागांव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है. 6 जनवरी को यह कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन में संपन्न होगा.

notification issued for Municipality President
चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
author img

By

Published : Jan 4, 2020, 7:03 PM IST

कोंडागांव : नगर पालिका कोंडागांव को 6 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. इसे लेकर निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है. ये कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन में होगा.

notification issued for Municipality President
निर्वाचन अधिकारी ने जारी की अधिसूचना

नगरीय निकाय चुनाव 2019 संपन्न होने के साथ ही परिणाम आने के बाद से ही अध्यक्ष पद की अटकलें तेज हो गई थी. बता दें कि शहर के 22 वार्डों में से 14 वार्ड में भाजपा पार्षद और 8 वार्ड में कांग्रेसी पार्षद हैं.

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी कब्जा !

नगर पालिका कोंडागांव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है. कोंडागांव निकाय चुनाव में भाजपा के 14 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर लिया है. बता दें कि कोंडागांव के 22 वार्डों में से 21 वार्ड में चुनाव संपन्न हुए. वहीं 1 वार्ड दंडकारण्य में निर्विरोध पार्षद चुना गया जो कांग्रेस का पार्षद रहा. इस प्रकार कोंडागांव नगर पालिका के 22 वार्डों में 14 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस के वार्ड पार्षद चुने गए.

Intro:नगर पालिका कोंडागांव में अध्यक्ष पद का चुनाव व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है , 6 जनवरी को यह कार्यक्रम स्थानीय सामुदायिक भवन में संपन्न होगा।
Body:नगर पालिका कोंडागांव को 6 जनवरी दिन सोमवार नया अध्यक्ष मिल जाएगा ,इस हेतु नगर पालिका कोंडागांव से मिली जानकारी अनुसार नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह व अध्यक्ष पद का चुनाव स्थानीय सामुदायिक भवन में रखा गया है।
Conclusion:नगरीय निकाय चुनाव 2019 संपन्न होने के साथ ही परिणाम आने के बाद से ही अध्यक्ष पद की अटकलें तेज हो गई थी, आपको बता दें कि शहर के 22 वार्डों में से 14 वार्ड में भाजपा पार्षद और 8 वार्ड में कांग्रेसी पार्षद हैं,।
परिणाम आते ही भाजपा के 14 पार्षद 24 दिसंबर 2019 से अज्ञातवास पर चले गए थे जो कि सोमवार 6 जनवरी को शपथ ग्रहण से ठीक पहले ही कोंडागांव पहुंचेंगे
नगर पालिका कोंडागांव के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है कोंडागांव निकाय चुनाव में भाजपा के 14 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत सिद्ध कर लिया है,
कोंडागांव के 22 वार्डों में से 21 वार्ड में चुनाव संपन्न हुए 1 वार्ड दंडकारण्य वार्ड में निर्विरोध पार्षद चुना गया जोकि कांग्रेस का पार्षद रहा ,वहीं 21 वार्डों में चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा के 14 व कांग्रेस के 7 वार्ड पार्षद बने।
इस प्रकार कोंडागांव नगरपालिका के 22 वार्डों में 14 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस के वार्ड पार्षद चुने गए।

इस बार नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर ओबीसी महिला सीट का आरक्षण होने के कारण दोनों ही पार्टियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को निकाय चुनावी मैदान में उतारा गया था, जिसमें भाजपा के सबसे ज्यादा 4 ओबीसी महिला वार्ड पार्षद बने और चारों के ही नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहे हैं अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी में सबसे आगे श्रीमती हेमकुंवर पटेल वार्ड नंबर 18 शहीद भगत सिंह वार्ड के वार्ड पार्षद का है, जबकि संगीता चक्रधारी वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 06 बाजार पारा ,वर्षा यादव वार्ड क्रमांक 10 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड( प्रेम नगर) व मोहितेश्वरी पटेल वार्ड क्रमांक 22 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड (रोजगारी पारा) भी अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष कोंडागांव व वार्ड क्रमांक 15 शहीद वीर नारायण (कोपाबेड़ा वार्ड) के वार्ड पार्षद जसकेतू उसेंडी का नाम तय माना जा रहा है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.