ETV Bharat / state

कांकेर: कांग्रेस की सरोज ठाकुर बनीं नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा पार्षदों ने दिया साथ

वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर ने भाजपा की विजय लक्ष्मी कौशिक को नगर पालिका अध्यक्ष पद से हरा दिया है और उनकी कुर्सी को अपने नाम कर लिया है. वहीं भाजपा के दो पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग करते हुए सरोज ठाकुर के पक्ष में मतदान किया है.

author img

By

Published : Jan 4, 2020, 6:04 PM IST

Updated : Jan 4, 2020, 8:22 PM IST

कांग्रेस की सरोज ठाकुर बनी नगरपालिका की अध्यक्ष
कांग्रेस की सरोज ठाकुर बनी नगरपालिका की अध्यक्ष

कांकेर: नगर पालिका परिषद की नई अध्यक्ष चुन ली गई है. वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर ने भाजपा की विजय लक्ष्मी कौशिक को हरा दिया है. सरोज ठाकुर के पक्ष में जहां 16 वोट मिले तो वहीं भाजपा की विजय लक्ष्मी को मात्र 5 वोट ही मिले हैं. भाजपा के दो पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग करते हुए सरोज ठाकुर के पक्ष में मतदान किया है.

कांग्रेस की सरोज ठाकुर बनीं नगर पालिका अध्यक्ष

नगर पालिका के 21 में से 11 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीत कर आये थे. वहीं 3 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस का समर्थन करने का ऐलान किया था जबकि भाजपा के पास 7 पार्षद थे, लेकिन कांग्रेस की सरोज ठाकुर को 16 मत मिले. वहीं भाजपा के दो पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर दिया है.

चौड़ीकरण और शहर की सफाई पर पहली प्राथमिकता
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या सकरी सड़क है, जिसका चौड़ीकरण पहली प्रथमिकता होगी. वहीं शहर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. शहर का कचरा डंप करने के लिए अब तक जगह नहीं मिली है, जिसे जल्द तलाश किया जाएगा.

Intro:कांकेर- नगर पालिका परिषद की नई अध्यक्ष चुन ली गई है, वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर ने भाजपा की विजय लक्ष्मी कौशिक को हरा दिया है, सरोज ठाकुर के पक्ष में जहा 16 वोट मिले वही भाजपा की विजय लक्ष्मी को मात्र 5 वोट से ही मिले, दिलचस्प बात यह रही कि भाजपा के दो पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग करते हुए सरोज ठाकुर के पक्ष में मतदान कर दिया ।

Body:नगर पालिका के 21 में से 11 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद जीत कर आये थे, वही 3 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस का समर्थन करने का एलान कर दिया था, जबकि भाजपा के पास 7 पार्षद थे लेकिन कांग्रेस की सरोज ठाकुर को 16 मत मिले । भाजपा के दो पार्षदों ने भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर दिया है।

Conclusion:चौड़ीकरण और शहर की सफाई पर पहली प्राथमिकता
नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या सकरी सड़क है जिसका चौड़ीकरण पहली प्रथमिकता होगी, वही शहर की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा । शहर का कचरा डंप करने अब तक जगह नही मिली है जिसे जल्द तलाश किया जाएगा ।

बाइट- सरोज ठाकुर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
Last Updated : Jan 4, 2020, 8:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.