ETV Bharat / state

Political Fight In Kawardha Elections: रमन सिंह के साम्राज्य में अकबर, विजय शर्मा से मोहम्मद अकबर की होगी भिड़ंत

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Oct 25, 2023, 5:23 PM IST

Updated : Oct 25, 2023, 6:01 PM IST

Political Fight In Kawardha Elections छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में कवर्धा विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है. यहां 2018 के चुनाव में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी कांग्रेस ने मोहम्मद अकबर को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने विजय शर्मा को कवर्धा सीट से टिकट दिया है. इस बार यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. Chhattisgarh Election 2023

Kawardha Assembly political fight
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा सीटों पर दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है. लेकिन कवर्धा विधानसभा सीट प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है. क्योंकि यह विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का गृह जिला है. लेकिन पिछले पांच साल से डॉ रमन सिंह के सम्राज्य कवर्धा में मोहम्मद अकबर की बादशाहत रही है. मोहम्मद अकबर इस सीट के विधायक हैं. अकबर 4 बार के विधायक और भूपेश सरकार के कद्दावर मंत्री हैं.

अकबर और शर्मा के बीच होगी भिड़ंत: मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ भाजपा ने कवर्धा सीट से चुनावी मैदान में विजय शर्मा को उतारा है. विजय शर्मा 2 बार जिला पंचायत सदस्य के साथ ही भाजपा प्रदेश महामंत्री रहे हैं. बीते दिनों कवर्धा में हुए संप्रदायिक दंगे में विजय शर्मा का नाम सबसे उपर रहा. इसलिए भाजपा ने इस बार कवर्धा विधानसभा सीट में हिन्दू मुस्लिम कार्ड खेला है और मोहम्मद अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को चुनावी मैदान पर उतारा है.

2018 विधानसभा चुनाव परिणाम: विधानसभा चुनाव 2018 में कवर्धा सीट से मोहम्मद अकबर ने भारतीय जनता पार्टी के अशोक साहू को 59284 वोटों के मार्जिन से हराया था. 2018 में यहां कुल 291819 वोट पड़े थे. जिसमें से कांग्रेस के मोहम्मद अकबर को 136320 वोट मिले. जबकि भाजपा के अशोक साहू 77036 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

Hamar Raj Party Candidate Full List: छत्तीसगढ़ के 39 सीटों पर हमर राज पार्टी के प्रत्याशी तय, 11 सीटों पर नामों की घोषणा बाकी
Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा सीट पर चुनावी जंग, चौथी बार आमने-सामने होंगे भूपेश बघेल और विजय बघेल
Marwahi Assembly Seat: टिकट को लेकर कांग्रेस नेताओं में खींचतान, केके ध्रुव ने विरोध को बताया तात्कालिक नाराजगी

अकबर 4 बार रह चुके हैं विधायक: मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले से 04 बार विधायक रह चुके हैं. पहली बार 1998 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विरेन्द्र नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी सियाराम साहू को 14 हजार वोट से हराकर मोहम्मद अकबर पहली बार विधायक बने थे. बाद में सन 2000 में मध्यप्रदेश के विभाजन हुआ. इस दौरान अकबर छत्तीसगढ़ शासन के अजित जोगी सरकार में खाद्य मंत्री बने. 2003 में विरेन्द्र नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को 12 हजार वोट से हरा कर दोबारा विधायक बने. बाद में विधानसभा सीमांकन हुआ और विरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र को पंडरिया विधानसभा सीट बनाया गया. 2008 विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहम्मद अकबर ने फिर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी लालजी चन्द्रवंशी को 1800 वोट से हराया. 2013 में मोहम्मद अकबर ने विधानसभा सीट बदलकर कवर्धा सीट से चुनाव लड़ा. लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

विजय शर्मा का राजनीतिक सफर: विजय शर्मा भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं. उन्होंने दो बार जिला पंचायत चुनाव लड़े और दोनों में जीत हासिल की. लेकिन भाजपा शासन काल में भी आरक्षण के चलते उन्हें अध्यक्ष बनने का मौका नहीं मिला. शर्मा को भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया. वर्तमान में विजय शर्मा भाजपा प्रदेश संगठन में महामंत्री है. विजय शर्मा कवर्धा में बीते दिनों अक्टूबर 2021 में हुए झंडा कांड में उभर कर सामने आए. पूरे विवाद में उनका नाम सबसे आगे रहा. इसलिए भाजपा ने कवर्धा सीट से मोहम्मद अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को मैदान में उतारा है.

इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर की टक्कर भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा से है. अब देखना होगा की रमन सिंह के सम्राज्य में अकबर की बादशाहत बरकरार रहती है या रमन सिंह अपना सम्राज्य फिर से हासिल करने में कामयाब होते हैं।

Last Updated : Oct 25, 2023, 6:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.