ETV Bharat / state

राजिम मेले में आरू साहू के गाने ने बांधा समा - राजिम मेले में आरू साहू

छत्तीसगढ़ की उभरती कलाकार आरू साहू को छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाने के लिए राजिम बुलाया गया. आरू साहू ने अरपा पैरी के धार, एक गोटी मारो के सन नाना ने जाए, समेत कई छत्तीसगढ़ी गीतों पर प्रस्तुति दी.

aaru sahu performance
आरू साहू
author img

By

Published : Feb 13, 2020, 8:25 AM IST

गरियाबंद: राजिम में 9 फरवरी से शुरू पुन्नी मेले में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं. इसके लिए 15 दिन तक छत्तीसगढ़ के फेमस कलाकारों को प्रस्तुति देने के लिए राजिम के मुख्य मंच पर बुलाया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की उभरती कलाकार आरू साहू को छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाने के लिए राजिम बुलाया गया. इस नन्हीं बच्ची ने अपने गानों से कार्यक्रम में समा बांध दिया.

जानिए बिलासपुर में आज क्या रहेगा ख़ास

आरू साहू ने 1:10 के कार्यक्रम में 10 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी लोकगीत की प्रस्तुतति दी. वहीं अंत में आरू ने एक हिंदी गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया. आरू की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ वहां मौजूद रही. कलेक्टर, एसपी समेत जिला पंचायत सीईओ भी आरू का गीत सुनने कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान छत्तीसगढ़ की बड़ी लोक कलाकार ममता चंद्राकर भी आरू को आशीर्वाद देने कार्यक्रम में पहुंची. आरू ने अरपा पैरी के धार, एक गोटी मारो के सन नाना ने जाए, समेत कई छत्तीसगढ़ी गीतों पर प्रस्तुति दी.

छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का 9 फरवरी को शुभारंभ हुआ. मेला माघ पूर्णिमा 9 फरवरी से महाशिवरात्रि 21 फरवरी तक चलेगा. श्रद्धालु और साधु संत त्रिवेणी संगम के पावन तट पर डुबकी लगाने राजिम पहिंच रहे हैं. मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.