ETV Bharat / state

दंतेवाड़ा: मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दी गई ये जानकारी - दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में भाजपा ने मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजानाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई.

BJP Mandal Level Training Program Chhattisgarh
दंतेवाड़ा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
author img

By

Published : Dec 17, 2020, 11:07 PM IST

Updated : Dec 18, 2020, 4:11 AM IST

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में वापसी करने के लिए मिशन 2023 के लिए जुट गई है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. दंतेवाड़ा में गुरुवार को मंडल के कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना. प्रशिक्षण में जिला स्तरीय प्रभारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. कार्यकर्ताओं को बीजेपी के शुरुआती दौर की जानकारी दी गई.

देखें: महिला आयोग ने 110 वर्ग फुट की बनाई रंगोली, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति और उनकी भूमिकाओं की जानकारी दी. प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई. इस दौरान केंद्र सरकार के किसान कानून के फायदे, धारा 370 सहित उज्जवला योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना सहित किसान सम्मान निधि जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी.

यह भी देखें: 'बाबा' नाराज ! चंदखुरी में सरकार के 2 साल के जश्न को बीच में छोड़कर चले गए सिंहदेव

कोरोना काल में किसानों के खाते में गई राशि

कार्यकर्ताओं को बताया गया कि केंद्र की मोदी सरकार ने किस तरह से कोरोना काल में किसानों के खाते में सीधे 6-6 हजार डाल कर उनकी मदद की. मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में राज्य की राजनैतिक पृष्ठ भूमि, व्यक्तित्व विकास, आत्म निर्भर भारत निर्माण जैसे विषयों की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम, नवीन विश्वकर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Last Updated : Dec 18, 2020, 4:11 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.