ETV Bharat / city

कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का बयान

author img

By

Published : Sep 5, 2022, 7:07 PM IST

छत्तीसगढ़ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के अंदर खुद बिखराव है. ऐसे में उन्हें भारत जोड़ो के बजाए कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए.देश में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो रहा है. केंद्र के साथ प्रदेश के बड़े नेता भी अब कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं.

Arun Sao taunt on Congress bharat Jodo abhiyan

बिलासपुर : बिलासपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 7 सितंबर से भारत जोड़ो अभियान (Congress bharat Jodo abhiyan) चला रही है. इस अभियान में राहुल गांधी पैदल चलकर भारत जोड़ो अभियान चलाएंगे. कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी ली है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun sao) ने इस मामले में कहा है कि ''इस समय कांग्रेस के बड़े-बडे़ नेता जिस तरह कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, उससे ऐसा महसूस होता है कि कांग्रेस को भारत जोड़ो नही बल्कि कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाने की आवश्यकता (Arun Sao taunt on Congress bharat Jodo abhiyan) है.''

देश में कांग्रेस हो रही खत्म : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि '' कांग्रेस अब देश में खत्म हो रही है. एक के बाद एक राज्य में कांग्रेस की हार से बड़े नेता बौखलाए हैं. इसके लिए आम जनता को बताने की कांग्रेस अभी भी है. इसके लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही है. कांग्रेस के अन्दर इतनी फूट है कि अब इनके केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेता कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा के बजाए कांग्रेस जोड़ो यात्रा चलाने की आवश्यकता है.''

क्या है भारत जोड़ो यात्रा : देश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो” पदयात्रा शुरू करने जा रही है. पदयात्रा 150 दिन तक चलेगी और 3500 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस यात्रा में 12 राज्यों तक जाएगी.सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की जाएगी.

कौन करेगा भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Senior Congress leader Rahul Gandhi) 7 सितंबर से भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू करेंगे. यह यात्रा पांच माह में 12 राज्यों से गुजरेगी. जिसमें 3500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. पदयात्रियों के लिए तीन श्रेणी बनाई गई है. इसमें जिन राज्यों से पदयात्रा नहीं गुजर रही है. वहां के पांच पदयात्री शामिल होंगे. पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 लोग शामिल होंगे. पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस स्थानीय समस्याओं को जानने की कोशिश करेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.