पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद के साथ हैं. वे सीएए और एनआरसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि पाकिस्तानी मुसलमान और रोहिंग्या भारत आ जाएं और यह देश टूट जाए.
गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन एक्ट के मुद्दे पर एक बार फिर कहा कि विपक्ष देश को उसी तरह बांटना चाहता है, जैसे 1947 से पहले जिन्ना ने धर्म के आधार पर देश को बांटा था. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या वोट बैंक की राजनीति के लिए वे चाहते हैं कि पाकिस्तान से आने वाले सभी मुसलमानों को भारत की नागरिकता दे दी जाए.
![केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/af7ea07764126974773dbce8de5e6584_3012newsroom_1577690129_768.jpg)
'पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद के साथ हैं राहुल गांधी'
इससे पहले, गिरिराज ने ट्वीट कर लिखा- 'पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद का सपना तो मोदी ने चकनाचूर कर दिया, अब गजवा-ए-हिंद के साथ राहुल गांधी चलना चाहते हैं. ये सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध नहीं. इनकी कोशिश है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू सिख एवं अन्य अल्पसंख्यक ना आएं और रोहिंग्या/पाकिस्तानी मुसलमान आ जाएं. देश टूटे और यह राज कर सकें. '
'जो काम मुगलों-अंग्रेजों ने नहीं किया उसे राहुल गांधी कर रहे हैं'
'तकलीफ केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को'
झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था कि, 'भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं.' रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भारत के हैं, उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है, तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को.