ETV Bharat / state

राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने प्रदेशवासियों को चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की दी बधाई

author img

By

Published : Nov 6, 2021, 12:09 PM IST

चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज के मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

CM Nitish wishes Chitragupta Puja 2021
CM Nitish wishes Chitragupta Puja 2021

पटना: राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja 2021) और भैया दूज (Bhai Dooj 2021 In Bihar) के पावन पर्व के अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल फागू चौहान ने बिहारवासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की है.

यह भी पढ़ें- भाई की मौत की कामना के बाद भटकैया के कांटे से जीभ दागती हैं बहनें, फिर लंबी उम्र की मांगती हैं दुआएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने लिखने की अभिरुचि बढ़ती है. बढ़ती हुई अभिरुचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा. आज का युग ज्ञान का युग है, सब के प्रयास से बिहार सुखी उन्नत और समृद्ध बनेगा.

यह भी पढ़ें- भोजपुर: जिले में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा, कायस्थ समाज के लोगों नें गरीबों में वितरित किया सिलाई मशीन

चित्रगुप्त पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति पर पूजा अर्चना भी करेंगे. इस मौके पर पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे.

बता दें कि भगवान चित्रगुप्त की श्रद्धा भाव के साथ पूजा हो रही है. इस आवसर पर कायस्थ समाज के कुलदेवता कहे जाने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना को लेकर कायस्थों में काफी उत्साह देखा गया. वहीं भाई बहन के बीच अटूट रिश्ते का पर्व भाई दूज दिवाली के 2 दिन बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.