ETV Bharat / state

CAA-NRC के खिलाफ सर्द रात में भी बच्चों संग सड़क पर डटी हैं महिलाएं - प्रदर्शनकारियों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था

दिल्ली के शाहीन बाग की तरह ही जिले के शांति बाग कॉलोनी में सैकड़ों महिलाएं 15 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में सड़क पर अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ घरने पर बैठी हैं. इसमें गृहणी से लेकर कामकाजी महिलाएं भी शामिल हैं.

gaya
CAA-NRC के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
author img

By

Published : Jan 13, 2020, 11:43 AM IST

Updated : Jan 13, 2020, 12:32 PM IST

गया: बिहार के गया में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में 15 दिनों से महिलाओं का सत्याग्रह जारी है. सर्द रात की परवाह किए बिना सैकड़ों महिलाएं सड़क पर अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं. इसका नेतृत्व संविधान बचाओ मोर्चा कर रहा है.

CAA-NRC के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

शाम को घर लौट जाती हैं महिलाएं
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग की तरह ही जिले के शांति बाग कॉलोनी में प्रदर्शन किया जा रहा है. यह 29 दिसंबर से जारी है. यहां महिलाएं दिन भर प्रदर्शन के बाद देर शाम घर लौट जाती हैं. इस दौरान विपक्षी दल के कई नेता भी यहां का दौरा कर चुके हैं. जिसमें हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी शामिल हैं.

gaya
बुर्के में प्रदर्शन करती महिला

प्रदर्शनकारियों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था
प्रदर्नकारी इंकलाब जिंदाबाद और संविधान जिंदाबाद जैसे नारे लगा रहे हैं. इसमें गृहणी से लेकर कामकाजी महिलाएं भी शामिल हैं. ठंड से बचने के लिए स्पॉट डोनेशन की मदद से प्रदर्शनकारियों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था भी की गई है.

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated : Jan 13, 2020, 12:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.