ETV Bharat / state

135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला 'संविधान बचाओ भारत बचाओ' मार्च

कांग्रेस की 135 वीं स्थापना दिवस पर दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ भारत बचाओ संदेश के साथ पदयात्रा निकाली. इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है. इसी के विरोध में यह यात्रा निकाली गई है.

author img

By

Published : Dec 28, 2019, 7:33 PM IST

darbhanga
कांग्रेस की 135 वीं स्थापना दिवस पर संविधान बचाओ भारत बचाओ मार्च

दरभंगाः देशभर में कांग्रेस ने अपने 135वें स्थापना दिवस पर शनिवार को संविधान बचाओ भारत बचाओ संदेश के साथ पदयात्रा निकाली. इसी कड़ी में दरभंगा कांग्रेस कमेटी ने भी मार्च का आयोजन किया. जो पार्टी कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे से होते हुए लहेरियासराय टावर पहुंचा. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सरकार संविधान के साथ कर रही खिलवाड़
यह मार्च, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में निकाला गया. इससे पहले पार्टी कार्यालय में सीताराम चौधरी ने पार्टी का झंडा फहराया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है. पार्टी के स्थापना दिवस पर उसके खिलाफ हमलोग पद यात्रा निकाल कर विरोध जता रहे हैं.

कांग्रेस की 135 वीं स्थापना दिवस पर संविधान बचाओ भारत बचाओ मार्च

'फ्लैग मार्च से लोगों को किया जा रहा जागरूक'
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंग्रेज से लड़ाई लड़के इस देश को आजाद किया गया था. लेकिन आज फिर आजाद भारत में अंबेडकर साहब के द्वारा बनाए गए संविधान में बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

Intro:नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी विरोध मार्च के बीच कांग्रेस ने अपनी 135 वे स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को देश भर में संविधान बचाओ भारत बचाओ संदेश के साथ पदयात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में आज दरभंगा कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी मार्च का आयोजन किया गया। जो कांग्रेस पार्टी कार्यालय से निकलकर लहेरियासराय टावर चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Body:स्थापना दिवस के मौके पर निकाला गया संविधान बचाओ भारत बचाओ मार्च

दरअसल कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से 135 वे स्थापना दिवस के अवसर पर देश के सभी जिले से संविधान बचाओ भारत बचाओ मार्च निकालने का निर्देश दिया गया था। उसी निर्देश के आलोक में आज दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में संविधान बचाओ भारत बचाओ पद यात्रा निकाला गया। जो पार्टी कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए लहेरियासराय टावर पहुँचा। मार्च निकालने से पूर्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर पार्टी के झंडे को भी फहराया।

Conclusion:फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

वही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि हमलोग कांग्रेस का 135 वा स्थापना दिवस मना रहे है। इस अवसर वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा जो भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उसके खिलाफ हमलोगों ने पद यात्रा निकाल कर विरोध जता रहे है। वही उन्होंने कहा कि अंग्रेज से लड़ाई लड़के इस देश को आजाद किया गया था। लेकिन आज पुनः आजाद भारत में अंबेडकर साहब के द्वारा निर्मित संविधान से बदलाव किया जा रहा है। इसके पर खिलाफ आज फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

Byte --------------------

सीताराम चौधरी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस दरभंगा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.