ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई - Union Minister Ashwini Choubey

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है. सरकार एवं संगठन में रहते हुए उन्होंने असीम लोकप्रियता हासिल की है.

अश्विनी चौबे ने जे पी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

author img

By

Published : Dec 2, 2020, 12:30 PM IST

बक्सर: केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है. अश्विनी कुमार चौबे ने ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा कि संगठन शिल्पी, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी, दक्ष रणनीतिकार, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, ऐसी प्रभु से कामना है.

'बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से उन्होंने नेतृत्व किया उनके संगठन कौशल का सभी ने लोहा माना. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 एवं आयुष्मान भारत योजना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. सरकार एवं संगठन में रहते हुए उन्होंने असीम लोकप्रियता हासिल की है. कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं'- अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय मंत्री

अश्विनी चौबे ने जे पी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई
अश्विनी चौबे ने जे पी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कहा कि वे निपुण संगठनकर्ता है. छात्र जीवन से ही संगठन के विस्तार से लेकर जिस तरह की भी उन्हें जिम्मेवारी मिली, उसमें उन्होंने सफलता अर्जित की. सभी के बीच में उनकी लोकप्रियता शुरू से रही है. संगठन शिल्पकार है. उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.