ETV Bharat / state

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंची बेगूसराय, कई जगह का दौरा कर दिए सुधार के निर्देश

चंद्रमुखी देवी ने जेल में क्षमता से अधिक महिला कैदी के वहां होने पर नाराजगी जाहिर की और जेल के लिए नया भवन बनाने का निर्देश दिया.

author img

By

Published : Jan 9, 2020, 3:17 PM IST

national women's commission member chandramukhi devi in begusarai
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी पहुंची बेगूसराय

बेगूसराय: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी दो दिनों के लिए जिले का दौरा करने पहुंची. जहां समाहरणालय में आयोजित बैठक में उन्होंने महिलाओं के लिए चलाए जा रहे केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने कई सरकारी संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां महिलाएं कार्यरत हैं. बैठक में डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

महिलाओं की समस्या के निदान के लिए दौरा
महिलाओं की समस्या के निदान के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर जिला पहुंची चंद्रमुखी देवी ने जेल, सदर अस्पताल, विद्यालय, शेल्टर होम सहित कई स्थलों का निरीक्षण किया. वहीं, बैठक के दौरान चंद्रमुखी देवी ने जेल में क्षमता से अधिक महिला कैदी के वहां होने पर नाराजगी जाहिर की और जेल के लिए नया भवन बनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारियों की सुविधा संबंधित दिशा निर्देश दिए.

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने किया जिले का दौरा

प्रशासन के कामों से हुईं संतुष्ट
बता दें कि चंद्रमुखी देवी जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों के ज्यादातर मामलों में संतुष्ट दिखी. उन्होंने कुछ विभागों पर जरूरी निर्देश भी दिए, जिस पर जिला प्रशासन ने उन्हें सुधार लाने का आश्वासन दिया है.

Intro:एंकर- बेगूसराय में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी के द्वारा जिले में केंद्रीय योजनाओं द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। चंद्रमुखी देवी ने अपने दो दिवसीय बेगूसराय दौरे के दौरान कई सरकारी संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

Body:vo- बेगूसराय में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने बेगूसराय में चलाए जा रहे महिलाओं के लिए केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की।
दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंची चंद्रमुखी देवी के द्वारा बेगूसराय जेल ,सदर अस्पताल, कई कस्तूरबा विद्यालय, शेल्टर होम सहित कई स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद डीएम अरविंद कुमार वर्मा ,एसपी अवकाश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया।
बैठक के बाद डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने जेल में महिला कैदी की क्षमता से अधिक होने पर नाराजगी जाहिर की और नए भवन बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने , नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारियों की सुविधा सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
चंद्रमुखी देवी के द्वारा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों में ज्यादातर मामलों में संतुष्ट दिखीं। कुछ विभागों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है जिस पर जिला प्रशासन ने सुधार लाने का आश्वाशन दिया है।
बाइट-अरविंद वर्मा,डीएम बेगूसराय

Conclusion:fvo बहरहाल जो भी हो राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी के दौरे से विभिन्न संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों और महिलाओं की समस्या के निदान के लिए इस तरह की समीक्षा भविष्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अच्छी पहल मानी जाएगी।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.