ETV Bharat / state

लोगों को CAA की जानकारी देने घर-घर पहुंचे मंत्री रामनारायण मंडल

author img

By

Published : Jan 6, 2020, 11:45 AM IST

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी कार्यक्रता सहित मंत्री भी सड़क पर उतर गए हैं. इसी क्रम में बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने बांका में सड़क पर उतरकर लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया.

banka
अभियान

बांका: बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने बांका शहर के शिवाजी चौक और बाराहाट प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में घर-घर दस्तक देकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आम लोगों को जानकारी दी. मंत्री ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आमलोगों को सही जानकारी देने की सलाह दी.

लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान
राजस्व मंत्री ने सीएए के बारे में जानकारी देकर लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया. उन्होंने लोगों को बताया कि सीएए में किसी के अधिकार लेने या छीनने की कोई बात नहीं कही गई है. लोगों ने भी नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में स्वेच्छा से हस्ताक्षर किया. इसके साथ ही मंत्री ने राजद और कांग्रेस पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया.

सड़क पर उतरे राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल

'कांग्रेस और राजद कर रहे दिग्भ्रमित'
राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने बताया कि कांग्रेस और राजद आम लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. इसलिए भाजपा लगातार देश के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर अभियान के तहत लोगों को सीएए के बारे में सही जानकारी देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जा रहा है कि सीएए में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए लोगों को उनका अधिकार देने की बात है. इसमें किसी के अधिकार छीनने की बात नहीं की जा रही है.

banka
राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल

लगातार चलता रहेगा कार्यक्रम
मंत्री रामनारायण मंडल ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में लगातार देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देंगे. साथ ही लोगों से स्वेच्छापूर्वक हस्ताक्षर लेंगे. यह अभियान लगातार चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें- JNU हिंसा पर बोले गिरिराज सिंह- राहुल गांधी और वामपंथी दल हैं इसके लिए जिम्मेदार

Intro:नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी ने मंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं तक को सड़क पर उतार दिया है। इसी के चलते बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने बांका शहरी और बाराहाट के ग्रामीण क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

Body:- नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में राजस्व मंत्री ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

- बाराहाट के ग्रामीण इलाकों में राजस्व मंत्री ने लोगों को सीएए के बारे में दी जानकारी

- राजस्व मंत्री ने कांग्रेस और राजद पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का लगाया आरोप

- भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सीएए से कराएंगे अवगत और लेंगे हस्ताक्षर

- राजस्व मंत्री ने कहा नागरिकता संशोधन बिल में किसी का अधिकार लेने या छीनने की कोई बात नहीं

बांका। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने बांका के शिवाजी चौक और बाराहाट प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में घर-घर दस्तक देकर नागरिकता संशोधन बिल के बारे में आम लोगों को जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को घर- घर जाने की सलाह दी और बिल के बारे में आम लोगों को सही जानकारी मुहैया कराने की बात कही। शहर के शिवाजी चौक पर राजस्व मंत्री ने लोगों को पहले नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी दी और उसके बाद हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। लोगों ने भी नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में स्वेच्छा से हस्ताक्षर किया। इसके साथ ही उन्होंने राजद और कांग्रेस पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया।

सड़क पर उतरे भाजपा मंत्री और कार्यकर्ता कार्यकर्ता
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने मंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं तक को सड़क पर उतार दिया है। जिसके चलते बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल बांका पहुंचकर शहर के शिवाजी चौक और बाराहाट के विभिन्न गांव में घर-घर दस्तक देकर नागरिकता संशोधन बिल के बारे में लोगों को जानकारी दी और आम लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया।

राजस्व मंत्री ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने शहर के शिवाजी चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में पहले जानकारी दी। उसके बाद लोगों ने इसे सही ठहराते हुए स्वेच्छा से हस्ताक्षर किया। राजस्व मंत्री ने बताया कि नागरिकता संशोधन बिल के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को बता रहे हैं कि नागरिकता संशोधन बिल में किसी का अधिकार लेने या छीनने की कोई बात नहीं है।

कांग्रेस और राजद कर रहे दिग्भ्रमित
राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने बताया कि कांग्रेस और राजद के लोग आम जनों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों ने लगातार देश के विभिन्न गांवों और कस्बों में जाकर अभियान के तहत नागरिकता संशोधन बिल के बारे में बताने का काम कर रहे हैं और लोगों को असलियत की जानकारी देने का काम कर रहे हैं। साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए है उनको अधिकार देने की बात है। वैसे लोगों को अधिकार देना चाहते हैं। किसी का अधिकार हम छीना नहीं चाहते।

Conclusion:लगातार चलता रहेगा कार्यक्रम
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने बताया कि नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में लगातार देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जानकारी देंगे और लोगों से स्वेच्छापूर्वक हस्ताक्षर लेंगे। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

बाईट- रामनारायण मंडल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.