ETV Bharat / city

प्रवासियों की मदद करने वाला बिहार देश में पहला राज्य, CM नीतीश ने दी सहायता राशि - Bihar is the first state in the country to help migrants

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के बाहर फंसे राज्य के लोगों के लिए सहायता राशि आवंटित की. बिहार के कुल 1 लाख 3 हजार 579 लोगों के खाते में 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार की राशि ट्रांसफर की गई. अब तक 2लाख 84 हजार 674 आवेदन मिले हैं.

bihar-is-the-first-state-in-the-country-to-help-migrants

author img

By

Published : Apr 6, 2020, 10:55 PM IST

Updated : Apr 6, 2020, 11:49 PM IST

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहायता राशि का वितरण किया. लॉक डाउन के कारण बिहार से बाहर फंसे राज्य के लोगों को 1000 रुपये की सहायता राशि दी गई. ये सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली गई. इसी के साथ लॉक डाउन में राज्य के बाहर फंसे लोगों को सहायता राशि पहुंचाने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है. बिहार के कुल 1 लाख 3 हजार 579 लोगों के खाते में 10 करोड़ 35 लाख 79 हजार की राशि ट्रांसफर की गई. अब तक 2लाख 84 हजार 674 आवेदन मिले हैं.

प्रवासियों की मदद करने वाला बिहार देश में पहला राज्य
सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही लॉक डाउन के कारण फंसे प्रवासी बिहारियों को मदद का आश्वासन दिया था. इस सिलसिले में उन्होंने लोगों से आवेदन भी मांगे थे. मुख्यमंत्री ने एक अणे मार्ग के संवाद में सभी लोगों के अकाउंट में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भेजने की शुरुआत की. इससे पहले सीएम ने राज्य के सभी राशन कार्ड धारियों को प्रति परिवार 1000 रुपये की सहायता राशि राहत के तौर पर दी है.

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अबतक इतने आवेदन मिले हैं :-

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशआवेदनों की संख्या
दिल्ली 55264
हरियाणा 41050
महाराष्ट्र 30576
गुजरात 25638
उत्तर प्रदेश23832
पंजाब 15596
कर्नाटक 15428
तमिलनाडु 11914
राजस्थान 11773
पश्चिम बंगाल 9527
तेलंगाना 7245
मध्य प्रदेश5690
झारखंड 5359
हिमाचल प्रदेश 2519
छत्तीसगढ़1956
चंडीगढ़ 1249
जम्मू कश्मीर885
गोवा 834
दादर एवं नागर हवेली 752
दमन एवं दीव524
नागालैंड 381
अरुणाचल प्रदेश256
सिक्किम 254
मेघालय 230
मणिपुर 145
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह135
त्रिपुरा 124
मिजोरम 68
पांडिचेरी 56
लक्षद्वीप8
कुल 284676

उन सभी राज्यों में बिहार के कुल इतने लोगों को मदद दी गई है:-

जिलेलाभुक
सारण 7281
मुजफ्फरपुर 6821
मधुबनी 6793
पूर्वी चंपारण 6569
सीतामढ़ी 6348
सिवान 5897
दरभंगा 5026
समस्तीपुर 4264
गोपालगंज 4240
वैशाली 4145
पश्चिम चंपारण3340
जमुई 2523
भागलपुर 2439
बांका 2399
पटना 2372
बेगूसराय 2252
कटिहार 2209
सुपौल 2175
रोहतास 2166
औरंगाबाद 2158
गया 2052
किशनगंज 1968
अररिया 1793
पूर्णिया 1747
भोजपुर 1709
नालंदा 1686
सहरसा 1549
खगड़िया1220
नवादा 1212
मधेपुरा1100
बक्सर 1001
शिवहर 987
कैमूर 893
लखीसराय 850
मुंगेर 713
शेखपुरा 641
जहानाबाद 573

राहत के लिए आवंटित की गई 100 करोड़ की राशि
योजना के शुभारंभ के सीएम ने कहा कि सहायता राशि सबको मिल जाए यह सुनिश्चित करना जरुरी है. 3 हजार से ज्यादा लोगों के फोन आए, उनकी समस्या जानी गई. अभी भी लोगों के फोन आ रहे हैं. उसके आधार पर उनसे संपर्क कर उन्हें आवेदन करने की जानकारी दी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले ही तय किया है कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए सहायता राशि दी जाएगी. इसके लिए 100 करोड़ की राशि पहले ही आवंटित की जा चुकी है.

दिल्ली अन्य शहरों में लगाए गए कैंप
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में यह भी कहा कि बिहार के बाहर दिल्ली और अन्य शहरों में भी लोगों की मदद के लिए कैंप भी चलाए जा रहे हैं. दिल्ली में 10 जगहों पर कैंप बनाकर लोगों को भोजन और फूड पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे है. समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे.

Last Updated : Apr 6, 2020, 11:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.