ETV Bharat / snippets

संपत्ति कर के नाम पर भ्रष्ट अफसर कर रहे अवैध वसूलीः राजा इकबाल सिंह

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jul 9, 2024, 8:08 PM IST

राजा इकबाल सिंह का एमसीडी अधिकारी और कर्मचारी पर अवैध वसूली काआरोप
राजा इकबाल सिंह का एमसीडी अधिकारी और कर्मचारी पर अवैध वसूली काआरोप (ETV BHARAT)

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने पार्षद प्रवेश वाही और लाजपत राय मार्किट के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात की. इस दौरान निगम के संपत्ति कर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की. सिंह ने कहा कि एमसीडी में बीजेपी शासनकाल में संपत्ति कर बकाया राशि के भुगतान की आम माफी योजना आई थी. लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों ने आम माफी योजना के अंतर्गत तय बकाया राशि का भुगतान के बाद भी संपत्ति स्वामियों को करोड़ों रुपए के नोटिस जारी कर दिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.