दिल्ली में तीन लाख दीयों से जगमगाया यमुना, धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव - DEEPOTSAV ON BANKS OF YAMUNA
🎬 Watch Now: Feature Video


Published : Nov 13, 2024, 10:27 PM IST
देश की राजधानी दिल्ली के यमुना किनारे बना हुआ वासुदेव घाट आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अयोध्या की तरह दिखाई दे रहा था. वहां मौजूद लोगों को ऐसा अनुभव हुआ कि वह दिल्ली में नहीं बल्कि वाराणसी के किसी घाट पर उपस्थित हैं. जिस तरीके से बनारस में देव दीपावली बनाई जाती है, लाखों की संख्या में दीप जलाकर इस उत्सव को मनाया जाता है उसी तर्ज पर यमुना किनारे वासुदेव घाट पर भी देव दीपावली का त्यौहार मनाया गया. यमुना के किनारे करीब 3.5 लाख दिए जलाकर इस महोत्सव को दिल्ली वालों ने मनाया. कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान चलाया जा रहा लेजर शो और ड्रोन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है. दिल्ली के अलग-अलग कोने से लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने और यहां का आनंद लेने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे और यमुना किनारे आयोजित इस कार्यक्रम का आनंद लिया. लोगों का कहना है कि हर साल इसी तरीके से दीप उत्सव का कार्यक्रम यमुना के किनारे मनाया जाना चाहिए, इससे हमारे आने वाली जनरेशन को भी हमारे संस्कार और रीति रिवाज के बारे में जानकारी मिलती रहेगी.