कोटा : राजस्थान स्टेट 85 फीसदी कोटा काउंसलिंग के तहत तीसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने रविवार को जारी कर दिया था. इस परिणाम को नीट यूजी राजस्थान काउंसलिंग की ऑफिशल वेबसाइट से हटा दिया था. अब दोबारा सोमवार को इसे जारी किया गया है. हालांकि, यह परिणाम 18 अक्टूबर को जारी होना था, लेकिन तीन दिन बाद 21 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से जारी किया गया है.
पहले जारी किए गए सीट अलॉटमेंट के परिणाम में आंशिक रूप से बदलाव भी हुआ है. नए रिजल्ट में जनरल की सरकारी सीट पर लास्ट कटऑफ 19294 रही है. जबकि मैनेजमेंट कोटे में लास्ट कटऑफ जनरल कैटेगरी में 58530 रही है. निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का तृतीय राउंड अलॉटमेंट है. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में पहले की तरह सवाई मान सिंह मेडिकल (SMS) कॉलेज जयपुर सभी कैंडिडेट्स कि प्रथम चॉइस रहा और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बांसवाड़ा सबसे बाद की पसंद रही.
इसे भी पढ़ें - NEET UG 2024: राजस्थान की तीसरे राउंड काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट जारी करके हटाया, इसमें 19399 पर मिल रही है सरकारी MBBS सीट
इस साल बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज का यह प्रथम सत्र है. ऐसे में कैंडिडेट को अपने अलॉटेड कॉलेज को ज्वाइन करना अनिवार्य है. साथ ही यह प्रक्रिया कैंडिडेट को व्यक्तिगत रूप मे उपस्थित होकर करनी है. कोई कैंडिडेट जिसका तृतीय राउंड मे कॉलेज अलॉट हुआ है और वह तय समय अवधि मे रिपोर्टिंग नहीं करता है, तो वह राजस्थान नीट यूजी राज्य स्तरीय कोटे की आगामी स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए भी पात्रता नहीं रख पाएगा. इस स्थिति मे उसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जप्त कर ली जाएगी.
सरकारी एमबीबीएस सीट पर तीसरे राउंड की कटऑफ
जनरल बॉयज | 19294 |
जनरल गर्ल्स | 19511 |
ओबीसी बॉयज | 19768 |
ओबीसी गर्ल्स | 19666 |
ईडब्ल्यूएस बॉयज | 21691 |
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स | 21439 |
एमबीसी बॉयज | 28537 |
एमबीसी गर्ल्स | 29511 |
एससी बॉयज | 116819 |
एससी गर्ल्स | 115154 |
एसटी नॉन ट्राइबल बॉयज | 134219 |
एसटी नॉन ट्राइबल गर्ल्स | 130243 |
एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज | 322344 |
एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स | 319838 |
सरकारी मैनेजमेंट एमबीबीएस सीट पर तीसरे राउंड की कटऑफ
जनरल बॉयज | 58530 |
जनरल गर्ल्स | 58078 |
ओबीसी बॉयज | 60447 |
ओबीसी गर्ल्स | 59465 |
ईडब्ल्यूएस बॉयज | 62929 |
ईडब्ल्यूएस गर्ल्स | 62046 |
एमबीसी बॉयज | 122416 |
एमबीसी गर्ल्स | 148502 |
एससी बॉयज | 443778 |
एसी गर्ल्स | 460434 |
एसटी नॉन ट्राइबल बॉयज | 301612 |
एसटी नॉन ट्राइबल गर्ल्स | 315332 |
एसटी ट्राइबल एरिया बॉयज | 1290098 |
एसटी ट्राइबल एरिया गर्ल्स | 1305448 |