जयपुर. रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है. पुनर्विकास कार्य के दौरान जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 और 4/5 पर गर्डर लोचिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा. चार रेल सेवाओं को आंशिक रद्द किया गया है. एक रेल सेवाओं को रीशेड्यूल और दो रेल सेवाओं को रेगुलेट किया गया है. रेल सेवाओं के प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी. जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। पुनर्विकास कार्य के दौरान जयपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 और 4/5 पर गर्डर लोचिंग कार्य के के चकते रेल यातायात प्रभावित रहेगा.
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):-
- गाड़ी संख्या 12955, मुम्बई सेंट्रल-जयपुर रेलसेवा 20.12.24 को मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा दुर्गापुरा तक संचालित होगी यानी यह रेलसेवा दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेंट्रल रेलसेवा 21.12.24 को जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा 21.12.24 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा कनकपुरा तक संचालित होगी यानी यह रेलसेवा कनकपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21.12.24 को जयपुर के स्थान पर कनकपुरा से संचालित होगी. यह रेलसेवा जयपुर-कनकपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
रीशड्यूल रेलसेवाएं :-
- गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा 21.12.24 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी.
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) :-
- गाड़ी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ रेलसेवा 20.12.24 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा बांदीकुई-जयपुर स्टेशनों के मध्य 10 मिनट रेगुलेट रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा 20.12.24 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा बांदीकुई-जयपुर स्टेशनों के मध्य 10 मिनट रेगुलेट रहेगी.
मेंटेनेंस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित:-
- दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु मंडल पर समपार फाटको पर मेंटेनेंस कार्य और आरसीसी बॉक्स कार्य के चलते रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा. यात्री यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति को देख ले.
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):-
- गाड़ी संख्या 20667, यशवन्तपुर-जयपुर रेलसेवा 02.01.2025 और 09.01.25 को यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया नेलमंगला- हासन-अरसीकेरे होकर संचालित होगी.
- गाड़ी संख्या 19668, मैसूर-उदयपुर रेलसेवा 02.01.2025 और 09.01.25 को मैसूर से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया केएसजी बेंगलूरु- यशवंतपुर - नेलमंगला-हासन-अरसीकेरे दावणगेरे होकर संचालित होगी.
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):-
- गाड़ी संख्या 16588, बीकानेर-यशवंतपुर रेलसेवा 31.12.24 और 07.01.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी. यह रेलसेवा दक्षिण पश्चिम रेलवे पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी.