ETV Bharat / state

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का बढ़ा कद; वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति की बनी सदस्य - Rajya Sabha MP Darshana Singh

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : 2 hours ago

चंदौली निवासी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति की सदस्य बनाया गया है. मोदी सरकार में लगातार उनके बढ़ते कद से कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है.

Etv Bharat
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी (Photo Credit; ETV Bharat)

चंदौली: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. दर्शना सिंह को मिली इस अहम जिम्मेदारी से उनके गृह जिले चंदौली में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है. जिम्मेदारी मिलने की जानकारी मिलने के साथ ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वहीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से संसद की वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य बनाने पर आभार जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया 'केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे संसद की वित्त मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व देने हेतु हृदय से आभार व्यक्त करतीं हूं,'

वहीं कार्यकर्ता इसे समर्पण, नेतृत्व और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बता रहे है. विश्वास जताया कि इनकी सशक्त उपस्थिति और अनुभव से समिति को नया दृष्टिकोण मिलेगा.

दर्शना सिंह के राजनैतिक सफर की बात करें तो, चंदौली के बरहनी ब्लॉक के चखनियां गांव की रहने वाली दर्शना सिंह राज्यसभा सांसद के अलावा बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने साल 1996 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में मास्टर डिग्री के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया. उसके बाद दर्शना सिंह ने आकाशवाणी और दूरदर्शन इलाहाबाद में दो साल तक कार्य किया.

साल 2008 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश लिया. साल 2011 में चंदौली जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं. साल 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य जबकि साल 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री, साल 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं. 2020 में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी. जिसके बाद साल 2022 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया.
यह भी पढ़ें:यूपी के इस महकमे में 18 हजार से कम वेतन नहीं, योगी सरकार ने दी सौगात, कुछ शर्तें भी - up government employees

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.