ETV Bharat / state

मदन राठौड़ बोले- कार्यशाला 20 को, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, 51 हजार बूथ पर बनाएंगे 200 सदस्य - BJP Membership Drive

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Aug 18, 2024, 5:05 PM IST

Workshop on BJP Membership, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 अगस्त को होगी. प्रदेश में सदस्यता अभियान में 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. प्रदेश के 51 हजार बूथ पर 200-200 नए सदस्य जोड़े जाएंगे.

BJP Membership Drive
मदन राठौड़ भाजपा नेताओं के साथ (ETV Bharat Jaipur)

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 अगस्त (मंगलवार) को होगी. भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला को लेकर रविवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में बैठक हुई. बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और सोहनलाल ताम्बी ने कार्यशाला स्थल का निरीक्षण किया.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी संस्थान के सभागार में आयोजित की जाएगी. सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को प्रदेश संयोजक बनाया है. सदस्यता अभियान में इस साल 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए भाजपा के हर बूथ से लेकर मंडल और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश में 51 हजार बूथ पर 200-200 सदस्य बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाए जाएंगे.

पढ़ें : एक सितंबर से भाजपा का 'सदस्यता अभियान', 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य - BJP membership drive from sep 1

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने का उत्साह : मदन राठौड़ ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने के लिए हर नागरिक तैयार है. कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, जिलों की सदस्यता टीम, महापौर-उपमहापौर, जिलों से प्रधान-उप प्रधान के साथ बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधरोपण : पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर होने वाली कार्यशाला के स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संस्थान परिसर में एक गुलाब का पौधा भी लगाया. इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ दौसा से रोहित शर्मा भी उपस्थित रहे. रोहित शर्मा ने 11 हजार पौधे वितरण का अभियान शुरू किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.