ETV Bharat / state

भाजपा में कमलेश सिंह का विरोध! बाबूलाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व को नहीं है पार्टी में शामिल होने की जानकारी - BJP leaders opposed Kamlesh Singh

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 2 hours ago

BJP leaders opposed MLA Kamlesh Singh. एनसीपी विधायक कमलेश सिंह को लेकर भाजपा में गतिरोध बढ़ गया है. कमलेश सिंह द्वारा भाजपा में जाने की खबरों को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की. उन्होंने क्या कहा, जानें इस रिपोर्ट.

Protest started against NCP MLA Kamlesh Singh joining BJP
डिजाइन इमेज (Etv Bharat)

पलामूः जिला के हुसैनाबाद से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का विरोध शुरू हो गया है. कमलेश सिंह के विरोध में भाजपा के कई नेताओं ने संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. मुलाकात करने वाले नेताओं को यह बताया गया कि कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने की जानकारी प्रदेश नेतृत्व तक नहीं पहुंची है.

पूर्व में यह खबर निकलकर सामने आई थी कि 3 अक्टूबर को हुसैनाबाद से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. लेकिन मंगलवार की दोपहर तक यह खबर निकलकर सामने आई कि 4 अक्टूबर को वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. कमलेश सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया है.

Protest started against NCP MLA Kamlesh Singh joining BJP
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात करते भाजपा के नेता (ETV Bharat)

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह, पूर्व प्रत्याशी विनोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की है. भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह का कहना कि वे सभी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है.

उन्होंने कहा कि सिंबल के बिना 2019 में विनोद सिंह ने विधानसभा के चुनाव में 30000 से अधिक वोट लाये थे. उन सभी का एक मत है कि पार्टी का कुनबा बढ़े लेकिन योग्यता और पृष्ठभूमि का भी ख्याल रखा जाना चाहिए. भाजपा के इन नेताओं द्वारा कमलेश सिंह का विरोध इस आधार पर है कि जिस व्यक्ति का जनाधार खिसक गया है उस व्यक्ति को विधायक बनाने के लिए भाजपा नेता खून पसीना बहाएं और बाद में उनके क्रियाकलापों से प्रताड़ित हों.

भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, पूर्व प्रत्याशी विनोद सिंह, प्रफुल्ल सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह के द्वारा प्रदेश नेतृत्व से हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री ने उन्हें बताया कि अभी तक उन लोगों को कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने की जानकारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें- विधायक कमलेश कुमार सिंह का भाजपा नेताओं ने किया विरोध! कहा- जिसके खिलाफ लड़ाई लड़ी वह पार्टी में स्वीकार्य नहीं - MLA Kamlesh Kumar Singh

इसे भी पढ़ें- एनसीपी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होंगे विधायक कमलेश कुमार सिंह, हुसैनाबाद में बीजेपी को मिलेगी मजबूती - MLA Kamlesh Kumar Singh

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.