ETV Bharat / state

गोड्डा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तैयारियों के अंतिम रूप देने में जुटी कांग्रेस पार्टी

Preparation for Bharat Jodo Nyay Yatra in Godda. गोड्डा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है. शुक्रवार को राहुल गांधी झारखंड में प्रवेश करेंगे. पाकुड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद राहुल गांधी गोड्डा आएंगे.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 2, 2024, 1:26 PM IST

Updated : Feb 2, 2024, 2:09 PM IST

Preparation for Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Godda
गोड्डा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी
गोड्डा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानकारी देते कांग्रेस नेता

गोड्डाः कांग्रेस नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गोड्डा आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है. कांग्रेस जिला इकाई द्वारा जिला के जिन रास्तों से राहुल गांधी गुजरेंगे. उन रास्तों के किनारे बैनर, पोस्टर और झंडे के साथ ही होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. 3 फरवरी 2024 को उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोड्डा में प्रवेश करेगी. इसके साथ ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं.

राहुल गांधी 2 फरवरी 2024 को पाकुड़ में राहुल गांधी का कार्यक्रम है. इसके अगले दिन यानी रविवार तीन फरवरी को सुबह 8 बजे उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोड्डा प्रवेश करेंगे. रविवार को इस दौरान राहुल गांधी गोड्डा सरकंडा चौक से गोड्डा कॉलेज तक यात्रा करेंगे. इसके बाद पोड़ैयाहाट हंसडीहा होते हुए देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान आदिवासी समाज के प्रधान व मांझी का सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी भी शामिल होंगे. जिला कांग्रेस इकाई का दावा है कि राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी, इस न्याय यात्रा में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

गोड्डा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जगह जगह व्यापक तैयारियां की जा रही है. कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह ने कहा कि पूरे जिले भर में एक से डेढ़ लाख लोग इस न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगे. इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर उनके स्वागत के लिए सड़कों पर कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों का भी जमावड़ा लगेगा. विकास सिंह ने दावा किया है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के लिए ऐतिहासिक होने वाला है, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में होगी.

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, वीरभूम के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी रामगढ़, जिला में तैयारियां शुरू

इसे भी पढे़ं- धनबाद में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, एसएसपी ने विभिन्न जगहों की सुरक्षा का लिया जायजा

Last Updated : Feb 2, 2024, 2:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.