ETV Bharat / state

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, सिरसा में पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार, आज रात से बारिश के आसार - Monsoon in Haryana

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jun 19, 2024, 8:59 AM IST

Rain in Haryana: उत्तर भारत समेत हरियाणा में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का कहर जारी है. हर कोई मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जानें हरियाणा में मानसून कब आएगा.

Rain in Haryana
Rain in Haryana (Photo Credits- IMD Chandigarh)

चंडीगढ़: पिछले कई दिनों से हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मंगलवार को सिरसा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

हरियाणा मौसम अपडेट: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, रोहतक में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 डिग्री और 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी हरियाणा के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

हरियाणा में बारिश कब होगी? चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून के बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. विभाग के मुताबिक 19 जून को हरियाणा में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. शाम के वक्त मौसम तेजी से बदल सकती है. जिसके बाद हरियाणा में बारिश की संभावना है. विभाग ने 20 जून को हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

मानसून अपडेट: चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुतबिक 20 जून हो हरियाणा में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. फिलहाल हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हीटवेव यानी लू की स्थिति बनी हुई है. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अच्छी बात ये है कि लोगों को इस भयंकर गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- मानसून पर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में इस दिन से होगी बारिश, लू का रेड अलर्ट खत्म - Monsoon 2024 Update

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.