ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, सरगुजा में मानसून पहुंचने में लगेगा 3 दिन का समय - Monsoon In Chhattisgarh

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Jun 22, 2024, 10:28 AM IST

Monsoon In Chhattisgarh, Rain in chhattisgarh छत्तीसगढ़ के चार संभाग बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में मानसून पहुंच गया है. शुक्रवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है. सरगुजा संभाग के लोगों को बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. Chhattisgarh Weather Today, Mansoon tracker, Sorry monsoon

Monsoon In Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में मानसून (ETV Bharat Chhattisgarh)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून के एंट्री 8 जून को सुकमा के रास्ते हो चुकी है. सुकमा के बाद मानसून आगे बढ़ते हुए बीजापुर तक पहुंचा लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ पाया. गुरुवार से मानसून मध्य छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया. सरगुजा संभाग को छोड़कर सभी संभागों में मानसून सक्रिय हो गया है.

छत्तीसगढ़ में बारिश से तापमान में गिरावट: मौसम विभाग की माने तो सरगुजा संभाग में मानसून को पहुंचने में लगभग 3 दिन का समय लगेगा. इसके बाद पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव हो जाएगा. दो-तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की शुरुआत हो चुकी है. जिसके कारण अधिकतम तापमान में भी 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक उमस के बने रहने की संभावना है.

एक्टिव हुआ मानसून, रहें सावधान: मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया "बीजापुर से मानसून आगे बढ़ते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है. सरगुजा संभाग में मानसून पहुंचने में 3 दिन का समय लगेगा. रायपुर दुर्ग बस्तर बिलासपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. शुक्रवार को मानसून पेंड्रा रोड कोरबा रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है. अगले कुछ दिनों तक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी की जरूरत है."

छत्तीसगढ़ के जिलों का तामपान: शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म दक्षिण छत्तीसगढ़ का बीजापुर रहा. यहां का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसके बाद बलरामपुर, कोरबा और बालोद का टेंपरेचर 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. सबसे कम अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.3 डिग्री रहा.
  1. रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री
  2. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री
  3. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री
  4. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री
  5. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 24 डिग्री
  6. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री
  7. दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री
  8. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री
शिवनाथ नदी में बाढ़ ! जानिए एसडीआरएफ ने कैसे किया रेस्क्यू - Durg SDRF team mock drill
काले काले बादलों की फौज पहुंची रायपुर, मॉनसून की पहली बारिश में सराबोर हुआ छत्तीसगढ़ - Monsoon rain in Chhattisgarh
झमाझम बारिश से पहले ही टमाटर मिर्च सेंचुरी के करीब, भिंडी परवल गोभी ने भी दिखाए तेवर, महंगाई का डबल अटैक - Tomato prices soar

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.