ETV Bharat / state

हाईकोर्ट बार चुनाव: अग्निहोत्री, अखिलेश, सुभाष नीरज व नीलम उपाध्यक्ष - high court news

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Apr 22, 2024, 6:37 AM IST

हाईकोर्ट बार चुनाव के उपाध्यक्ष पद के मतगणना परिणाम घोषित किए गए हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में.

High court news
High court news

प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र यादव, नीरज त्रिपाठी एवं नीलम शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है.

मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी, चुनाव अधिकारी विनोद कांत श्रीवास्तव, आरसी सिंह, वशिष्ठ तिवारी, चंदन शर्मा एवं प्रभाकर अवस्थी के अनुसार रविवार को कंदर्प नारायण मिश्र कक्ष में उपाध्यक्ष पद के वोटों (8254) की गिनती पूरी होने पर परिणाम की घोषणा की गई.

उपाध्यक्ष पद पर विजयी अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी ने सर्वाधिक 1351, अखिलेश कुमार मिश्र ने 1315, सुभाष चंद्र यादव ने 1171, नीरज त्रिपाठी ने 1134, नीलम शुक्ला ने 1044 वोट प्राप्त किए. विवेक मिश्र 1028 वोटों के साथ छठवें स्थान पर रहे. लाइब्रेरी हॉल में गवर्निंग काउंसिल सदस्यों के 15 पदों के लिए रविवार शाम तक 3406 मतों की गिनती हुई तब तक उदिशा त्रिपाठी, मनीषा सिंह किरन सिंह, अभिषेक मिश्र, अभिषेक तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र, सच्चिदानंद यादव, कुसुम लता एवं अमरनाथ त्रिपाठी की अग्रता कायम थी.

चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी एवं चंदन शर्मा के अनुसार इनमें उदिशा त्रिपाठी को 1312, मनीषा सिंह को 1027, किरन सिंह को 950, अभिषेक मिश्र को 724, अभिषेक तिवारी को 701, अवधेश कुमार मिश्र को 678, सच्चिदानंद यादव को 585, कुसुम लता को 577, अमरनाथ त्रिपाठी को 562, रत्नेश कुमार पाठक को 554, सर्वेश्वर लाल श्रीवास्तव को 548, संगीता श्रीवास्तव को 541, दिवांशु तिवारी को 539, वेद प्रकाश ओझा को 532, ब्रजेश कुमार सिंह को 527, अमित कुमार सिंह को 524, दिनेश यादव को 522 और बलदेव शुक्ल को 515 मत मिले थे. चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी एवं चंदन शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे से गवर्निंग काउंसिल सदस्यों की मतगणना दो स्थानों (लाइब्रेरी हॉल एवं कंदर्प नारायण मिश्र कक्ष) पर आगे बढ़ेगी.

ये भी पढ़ेंःकभी नेहरू-गांधी परिवार से दर्जन भर चेहरे होते थे मैदान में, आज अमेठी-रायबरेली सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने में हो रही देरी

ये भी पढ़ेंः रोडवेज बसों से नदारद फर्स्ट एड किट, खुद के भरोसे करिए सुरक्षित सफर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.