ETV Bharat / state

हरियाणा में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन, अंबाला में 2 महिलाओं समेत 3 किसानों पर FIR दर्ज

अंबाला में पराली जलाने के मामले में दो महिलाओं समेत 3 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

FIR LODGED AGAINST FARMERS
किसानों के खिलाफ केस दर्ज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : 3 hours ago

अंबाला: पराली जलाने के मुद्दे पर हरियाणा सरकार और किसानों के बीच तनातनी खत्म होती नहीं दिख रही है. सरकारी आदेशों के मुताबिक अब पराली जलाने वाले किसानों पर चालान के साथ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जा रही है. अंबाला में कृषि अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पराली जलाने के मामले में 45 किसानों से 1 लाख 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है और 3 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इनमें 2 महिला किसान भी शामिल हैं.

पोर्टल पर 35 किसानों की रेड एंट्री : वहीं 35 किसानों की 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रेड एंट्री की गई है. वहीं सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ किसानों में काफी रोष दिखाई दे रहा है. किसानों का कहना है कि हमें मजबूरी में पराली जलानी पड़ती है, ताकि खेत को खाली करके हम अगली फसल की बिजाई कर सके. इतनी महंगी मशीनों से गेहूं की बिजाई करवाना सम्भव नहीं है.

किसानों के खिलाफ केस दर्ज (Etv Bharat)

45 जगहों पर पराली जलती पाई गई : जिला कृषि अधिकारी जसविंदर सैनी ने बताया कि हमारे पास अभी तक डायरेक्टरेट से 73 लोकेशन आई थी, जिसमें से 45 मामलों में आग लगनी पाई गई है. सभी किसानों के चालान काट जुर्माना वसूला गया है. वहीं 3 किसानों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है, जिनमें गांव डेरा सलिमपुर की 2 महिला किसान भी शामिल हैं. जिले में 80 फीसदी फसल कट चुकी हैं. इस बार बहुत कम पराली जलाने के मामले सामने आए हैं. पराली जलाने वाले 35 किसानों की 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रेड एंट्री करवा दी गई है.

इसे भी पढ़ें : हरियाणा में पराली जलाने पर सरकार सख्त, सिरसा में 5 किसानों पर FIR दर्ज, जुर्माना भी लगाया

इसे भी पढ़ें : वायु प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, फतेहाबाद में पराली जलाने पर 23 किसानों पर 57 हजार का जुर्माना, 4 पर FIR, 22 की रेड एंट्री

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.