ETV Bharat / state

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ विधि विधान से की यमुना आरती - DELHI CABINET YAMUNA AARTI

सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के वासुदेव घाट पर की आरती, साथ में 6 कैबिनेट मंत्री और दिल्ली बीजेपी के खास चेहरे मौजूद रहे

सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ की यमुना आरती
सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ की यमुना आरती (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Feb 20, 2025, 8:12 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ मंत्रिपरिषद के भी 6 विधायकों ने भी शपथ ली है, इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने शाम की आरती की और प्रार्थना किया.

बता दें कि इस दौरान रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे. पूरे विधि-विधान के साथ रेखा गुप्ता ने आरती की. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई. इस समारोह में पीएम मोदी समेत और कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे.

सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ की यमुना आरती (ETV BHARAT)

यमुना आरती के लिए यमुना नदी के किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट की गई,यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए. यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रच दिया. इससे पहले कभी कैबिनेट ने यमुना आरती इस तरह से नहीं की है.

रामलीला मैदान में जुटा बीजेपी समर्थकों का हुजूम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए गुरुवार को हजारों भाजपा समर्थक विशाल रामलीला मैदान में जमा हुए. PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 50,000 लोग इस भव्य समारोह को देखने के लिए एकत्र हुए थे. 26 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई है. रीता गुप्ता को कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी के शामिल होने से शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक पल में तब्दील हो गया. मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित दिल्ली के लिए जनता से किए गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें :

शपथ से पहले रेखा गुप्ता बोलीं- ईमानदारी से निभाऊंगी अपनी जिम्मेदारी

भाजपा ने ऐसे साधा दिल्ली का समीकरण, जातीय के साथ चला क्षेत्रीय बैलेंस का मास्टरस्ट्रोक

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानिए इसके पीछे क्या है भाजपा की रणनीति ?

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.