नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आ रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का थीम सोंग लॉन्च किया. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक भी मौजूद रही. लॉन्च के दौरान कांग्रेस नेता थीम सॉन्ग पर नाचते हुए नजर आए.
"अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी का थीम सॉन्ग लॉन्च किया. यह थीम सॉन्ग न केवल चुनाव कैंपेन के लिए है बल्कि बल्कि हर दिल्लीवासी को कांग्रेस के नेतृत्व में एक बेहतर भविष्य की उम्मीद भी बंधाता है." -देवेंद्र यादव, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी-
Live Press By Sh Pawan Khera Ji , Chairman Media & Publicity, Sh Devender Yadav Ji President DPCC at DPCC Office https://t.co/oWi0o8L8me
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 23, 2025
कांग्रेस के सभी सॉंग दिल जीतने वाले हैं: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा,"चाहे 'भारत जोड़ो यात्रा' का थीम सॉन्ग' हो, 'दिल्ली न्याय यात्रा' का थीम सॉन्ग हो या दिल्ली विधानसभा चुनाव का 'थीम सॉन्ग' हो, यह दिल जीतने वाला है. दिल्ली में हम प्रचार के लिए जाते हैं, तो लोग हमारे थीम सॉन्ग की लाइन गुनगुनाते हैं, क्योंकि ये सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि ये कांग्रेस की कार्यशैली दिखाते हैं. आज कांग्रेस की गारंटियां दिल्ली में हर व्यक्ति तक पहुंच रही हैं. होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी."
#WATCH | Delhi: On the song released by Congress for #DelhiElections2025 campaign, Congress candidate from the Wazirpur Ragini Nayak says, " the people of delhi are going to enjoy this song... the solutions to all the problems faced by the people of delhi are in this song. the… pic.twitter.com/QRK4rT5i9A
— ANI (@ANI) January 23, 2025
राहुल गांधी के चुनाव प्रचार कार्यक्रम निरस्त: बता दें, एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार में ताकत झुकने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के एक के बाद एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम निरस्त हो रहे हैं. 20 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी का पदयात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो गया. 22 जनवरी को सदर बाजार में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए. प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी के जनसभा में न पहुंचने के पीछे स्वास्थ्य ठीक ना होना बताया. 23 जनवरी को राहुल गांधी का मुस्तफाबाद विधानसभा में कार्यक्रम था लेकिन इस कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया गया.
#WATCH | Delhi: On the song released by Congress for #DelhiElections2025 campaign, party leader Pawan Khera says, " this is just the beginning. these 'dhol-nagaada' will continue till february 8. and after that, the people will play these 'dhol-nagaada' because they know that such… pic.twitter.com/Ii5aMUFBjB
— ANI (@ANI) January 23, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों, विशेषकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी थीं. चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गईं. कांग्रेस ने आज अपना थीम सॉन्ग लॉन्च किया. जबकि आम आदमी पार्टी पहले ही अपने विभिन्न गाने लॉन्च कर चुकी है.
ये भी पढ़ें:
- Delhi Election: इंद्रलोक में आयोजित रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, देवेंद्र यादव ने उनका भेजा संदेश पढ़ा
- 'नई दिल्ली सीट से जो जीता उसकी बनी सरकार', ...संदीप दीक्षित के लिए चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी
- AAP पर राहुल गांधी का हमला नरम; केजरीवाल का जवाब सिमटा हुआ क्यों ?, समझिए क्या है इसके सियासी मायने
- राहुल गांधी पर बरसे संजय सिंह, बोले- AAP को उनसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए