ETV Bharat / state

दिल्ली में राहुल गांधी की उपस्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश के नेताओं के साथ की बैठक, झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा - Jharkhand assembly election

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 24, 2024, 10:20 PM IST

Congress President meeting regarding Jharkhand assembly election. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गयी है. इसको लेकर दिल्ली में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की. इस मीटिंग में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता मौजूद रहे.

Congress President meeting with state leaders regarding Jharkhand assembly election
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक (Jharkhand Congress)

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई दिल्ली में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हुए. इस बैठक की जानकारी झारखंड कांग्रेस की ओर से दी गयी.

कांग्रेस अध्यक्ष की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा (Jharkhand Congress)

जल जंगल जमीन और जनजाति कल्याण के लिए समर्पित है कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खड़गे

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई पहली बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल, जमीन व जनजाति समाज सहित सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखण्ड की अस्मिता का अपमान किया है. सबसे अच्छी रणनीति यह है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहे उनकी समस्या का समाधान का ईमानदारी से प्रयास करे. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केंद्रीय महासचिव डॉ. अजय कुमार, प्रणव झा, झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, झारखंड सरकार में मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, फुरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, रवीन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, केएन त्रिपाठी, गीताश्री उरांव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में हर घर नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी के पांच न्याय-पच्चीस गारंटी कार्ड, क्या विधानसभा चुनाव में कारगर होगी कांग्रेस की गारंटी - Congress guarantee card

इसे भी पढ़ें- सितंबर-अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव! तैयारी में जुटा आयोग - Jharkhand Assembly Election

इसे भी पढ़ें- सरायकेला में सीएम चंपाई सोरेन: विधानसभा चुनाव की तैयारी पर कहा- कार्यों को पूरा कर जाएंगे जनता के बीच - CM Champai Soren In Seraikela

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.