ETV Bharat / state

सुर्खियों में नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष, दुष्कर्म के आरोप पर मुकदमा दर्ज, कांग्रेस ने खोला मोर्चा - Lalkuan BJP leader rape case

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Sep 1, 2024, 6:42 PM IST

Updated : Sep 1, 2024, 10:31 PM IST

Lalkuan BJP leader rape case, Nainital milk union president नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसके बाद कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

ETV BHARAT
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष पर लगे रेप के आरोप (ETV BHARAT)

हल्द्वानी: सत्ता में अच्छी पकड़ रखने वाले लालकुआं नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाये हैं. जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बीजेपी नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेसियों ने अब अध्यक्ष के इस्तीफे के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहारा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है. उन्होंने कहा अगर इस मामले में विपक्ष विरोध नहीं करता तो 24 घंटे में भी मुकदमा दर्ज नहीं होता. उन्होंने कहा देश में लगातार महिला अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. महिला सुरक्षा के साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.
लाल कुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन कर लालकुआं नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष का पुतला फूंका. साथ ही पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की. वही इस घटना के बाद से हल्द्वानी में भी कांग्रेसियों में आक्रोश देखा जा रहा है. महिला कांग्रेस के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसी बुद्ध पार्क पहुंचे. जहां लालकुआं नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष का पुतला फूंका गया. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के सयुंक्त नेतृत्व में आज सैकड़ों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलुस निकालकर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया.

आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इन घटनाओं में अधिकतर भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर भी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है. सरकार इन घटनाओं में शामिल भाजपा नेताओं को बचाने का काम कर रहीं है. कांग्रेसियों ने कहा भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा तो दे रही है लेकिन भाजपा के लोग ही महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

पढे़ं- लालकुआं में भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, विधवा को परमानेंट नौकरी का झांसा, सालों किया शारीरिक शोषण - Lalkuan BJP leader rape case

Last Updated : Sep 1, 2024, 10:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.