रांची: झारखंड में इस बार भी मानो बिना बसंत ऋतु के ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो गया है. राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है. 5 फरवरी को राज्य में सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान गुमला जिले में 11.3℃ रिकॉर्ड हुआ. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8℃ अधिक जाकर 16.8℃ रिकॉर्ड किया गया.
इसके अलावा बोकारो का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 15.3℃ रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2.9℃ ऊपर रहा है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3℃ तक गिरावट की संभावना है. मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद फिर एक बार तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी.
मौसम केंद्र रांची के अनुसार कई वजहों से राज्य के मौसम और जलवायु में परिवर्तन हो रहा है. इसका असर यह हुआ है कि यहां मौसम का पैटर्न बदला है. अब बारिश और ठंड के दिन गिनती के रह गए हैं. इस शरद ऋतु में भी दिसंबर में जहां सिर्फ 3 दिन ऐसा रहा जब राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10℃ से कम रिकॉर्ड हुआ, जबकि जनवरी 2025 में ऐसा सिर्फ एक दिन हुआ.
माह | वर्ष | ठंड वाला दिन |
फरवरी | 2025 | अभी तक जीरो दिन |
जनवरी | 2025 | 1 दिन |
दिसंबर | 2024 | 3 दिन |
फरवरी | 2024 | 1 दिन |
जनवरी | 2024 | 3 दिन |
दिसंबर | 2023 | 1 दिन |
फरवरी | 2023 | 1 दिन |
जनवरी | 2023 | 10 दिन |
दिसंबर | 2022 | जीरो दिन |
फरवरी | 2022 | 4 दिन |
जनवरी | 2022 | 4 दिन |
दिसंबर | 2021 | 2 दिन |
6 फरवरी 2025 को जिले वर न्यूनतम तापमान का अनुमान
जिले | न्यूनतम तापमान |
रांची | 18.6 डिग्री |
बोकारो | 18.8 डिग्री |
पलामू | 15.3 डिग्री |
लातेहार | 17.9 डिग्री |
पश्चिमी सिंहभूम | 14.2 डिग्री |
सरायकेला | 15.5 डिग्री |
देवघर | 12.8 डिग्री |
ये भी पढ़ें- झारखंड में 34 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम पारा, सर्दी के सितम से मिली राहत, अभी जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव
अगले 24 घंटे तक तापमान में नहीं होंगे बड़े बदलाव! जानें, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
झारखंड के सभी जिलों में 10℃ से अधिक रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान, ठंड से मिली राहत!