ETV Bharat / state

झारखंड में बदला मौसम का मिजाजः रांची सहित राज्य के 20 जिलों में छिटपुट बारिश

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 1, 2024, 11:49 AM IST

Rain in many districts due to weather change in Jharkhand. झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. प्रदेश के 20 जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और यहां छिटपुट बारिश भी हुई है. ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण ये बदलाव देखा जा रहा है.

Change in weather of Jharkhand due to cyclonic storm in Odisha
ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव
झारखंड में मौसम ने ली करवट, 20 जिलों में बारिश

रांची: बांग्लादेश से लेकर उत्तर ओडिशा तक समुद्रतल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (TROUGH RUNS) के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. राज्य के 24 में से चार जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ कर बाकी के 20 जिलों में आसमान में बादल छाए होने के साथ साथ छिटपुट से हल्के दर्जे की बारिश हो रही है.

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी आंशिक मेघगर्जन के साथ साथ गुरुवार सुबह से हल्की वर्षा हो रही है. आसमान में बादल छाए होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में कमी आयी है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर रहा सबसे गर्म, गढ़वा रहा सबसे ठंडाः मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में राज्य का सबसे अधिक तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम 9.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रहा.

नजर डालें कुछ प्रमुख जिलों के तापमान परः पिछले 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसी तरह बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में सर्दी का सितम जारी, जानिए लोगों को कब से मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें- खूंटी में घने कोहरे के कारण NH 75 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित, कम विजिबिलिटी से हादसे की आशंका बढ़ी

इसे भी पढ़ें- मौसम ने बदली करवट, दिनभर धुंध के साथ छाई रही बदरी, जानिए धूप का कब होगा दीदार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.