ETV Bharat / state

सदस्यता अभियान में झारखंड में पिछड़ी भाजपा, लक्ष्य के अनुरूप नहीं बना सकी सदस्य - BJP MEMBERSHIP DRIVE

झारखंड में सदस्यता अभियान में भाजपा अपना लक्ष्य हासिल करने में विफल रही. 60 लाख के मुकाबले सिर्फ 10 लाख सदस्य ही बनाए जा सके.

BJP membership drive
झारखंड प्रदेश भाजपा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 1, 2025, 12:20 PM IST

Updated : Feb 1, 2025, 2:28 PM IST

रांची: सदस्यता अभियान को संगठनात्मक पर्व के रूप में मना रही भाजपा लक्ष्य के अनुरूप सदस्य बनाने में विफल रही है. 22 दिसंबर से 31 जनवरी तक चले सदस्यता अभियान में प्रदेश भाजपा ने 10 लाख सदस्य बनाए हैं. हालांकि यह आंकड़ा मिस्ड कॉल से बने सदस्यों से अलग है. मिस्ड कॉल से सदस्य बनने वालों का आंकड़ा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व जारी करेगा. जिसके बाद पूरी जानकारी दी जा सकेगी.

भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत जोर-शोर से की थी और 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था. सदस्य बनाने में धनबाद सबसे आगे रहा, इसके अलावा जमशेदपुर, रांची और बोकारो जैसे शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बने हैं.

जानकारी देते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता (Etv Bharat)

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि सदस्यता का अंतिम आंकड़ा मिस्ड कॉल से बने सदस्यों की संख्या आने के बाद जारी किया जाएगा, जिसे केंद्रीय कार्यालय में सर्वर में दर्ज कर लिया जाता है. लक्ष्य के अनुरूप सदस्य नहीं बनाने के पीछे का कारण बताते हुए प्रदीप सिन्हा कहते हैं कि कुछ तकनीकी कारणों से सदस्यों का आंकड़ा लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो सकता है, लेकिन मिस्ड कॉल से बने सदस्यों का आंकड़ा आने के बाद हमारी स्थिति निराशाजनक नहीं होगी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखा जाता है, यह सही है कि हम उस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए हैं, लेकिन हमारे उत्साह में कोई कमी नहीं है.

भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने के प्रति लोगों में दिखा उत्साह

भाजपा के सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्य बनने के प्रति लोगों में उत्साह दिखा. पूरे प्रदेश में करीब 6 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं. पार्टी ने सक्रिय सदस्य बनने के लिए योग्यता निर्धारित की है, जिसके तहत 50 सामान्य सदस्य बनाने वाले ही सक्रिय सदस्य बन सकते हैं.

सदस्यता अभियान के बाद पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव की ओर कदम बढ़ाया है, जिसके तहत बूथ मंडल और जिला स्तर पर अध्यक्षों का चुनाव होना है. जिला अध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष है, जबकि मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है. संगठनात्मक चुनाव फरवरी माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जाहिर है, नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी फरवरी में ही होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:

सरकार बनने के बाद से नहीं हुई समन्वय समिति की एक भी बैठक, भाजपा ने समिति को की भंग करने की मांग, बताया आर्थिक बोझ

भाजपा सदस्यता अभियान के बाद संगठनात्मक चुनाव में जुटी पार्टी, कब और कैसे होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव!

महाकुंभ पर मंत्री के बयान पर सियासी बयानबाजी, भाजपा ने साधा निशाना तो झामुमो ने दिया ये जवाब

Last Updated : Feb 1, 2025, 2:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.